फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Dream11 Prediction Today India vs Sri Lanka Playing XI Captain and Players List News

IND vs SL Playing 11: तीसरे टी20 मैच में प्रयोग कर सकता है भारत, संजू को मिलेगा मौका या गिल करेंगे वापसी?

Mon, 29 Jul 2024 09:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 29 Jul 2024 09:23 PM IST
सार

भारत पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है लेकिन उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखना होगा। भारत ने रविवार को बारिश से प्रभावित दूसरा मैच सात विकेट से जीता था।

विज्ञापन
IND vs SL Dream11 Prediction Today India vs Sri Lanka Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम श्रीलंका पहला टी20 - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज अब अपने मुकाम पर पहुंच गई है। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व और गौतम गंभीर के निर्देशन में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन के साथ सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीते। अब उसकी नजर तीसरे टी20 मैच पर है। इस मुकाबले में भारतीय टीम किसी भी तरह से ढिलाई नहीं बरतेगी और मंगलवार को अंतिम टी20 मैच में श्रीलंका की कमजोरियों का फायदा उठाकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के लिए मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

IND vs SL Dream11 Prediction Today India vs Sri Lanka Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
भारत पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है लेकिन उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखना होगा। भारत ने रविवार को बारिश से प्रभावित दूसरा मैच सात विकेट से जीता था। जिस दिन श्रीलंका की महिला टीम ने भारत को हराकर अपना पहला टी20 एशिया कप जीता, उस दिन भी उनकी पुरुष टीम का प्रदर्शन खराब रहा। श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन है। दूसरी तरफ भारत ने अभी तक विश्व चैंपियन की तरह ही प्रदर्शन किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SL Dream11 Prediction Today India vs Sri Lanka Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : BCCI
भारत ने अभी तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों की रणनीति और कौशल में आत्मविश्वास साफ झलक रहा है तथा वह किसी भी समय दबाव में नहीं दिखे। कुछ अवसर ऐसे भी आए जबकि श्रीलंका की टीम मुकाबले में ही नहीं देखी। भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक उसके बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने गया है। सूर्यकुमार ने गेंदबाजी में प्रभावशाली परिवर्तन करके श्रीलंका की परेशानियां बढाई हैं।
विज्ञापन

IND vs SL Dream11 Prediction Today India vs Sri Lanka Playing XI Captain and Players List News
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
भारतीय कप्तान ने अभी तक 58 और 26 रन की पारियां खेल कर आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया है। यही वजह है कि भारत पहले मैच में 200 से अधिक रन बनाने में सफल रहा था।

भारत ने दूसरे मैच में बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा बदलाव किया था। उसने चोटिल उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को टीम में रखा था। यह देखना होगा कि गिल तीसरे मैच के लिए फिट हो पाते हैं या नहीं क्योंकि बारिश के कारण सैमसन को जब एक घंटे के इंतजार के बाद मौका मिला तो वह खाता खोले बिना आउट हो गए थे। श्रीलंका की तरफ से बल्लेबाजी में पथुम निसांका (111 रन) और कुसल परेरा (73) ने ही उपयोगी योगदान दे पाए हैं लेकिन उसकी सबसे बड़ी समस्या बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना है।
 

IND vs SL Dream11 Prediction Today India vs Sri Lanka Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : twitter
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
भारत:
शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह/सुंदर/शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णआ, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed