{"_id":"66a93cff7c09462f4d0f6248","slug":"ind-vs-sl-3rd-t20-2024-innings-analysis-india-vs-sri-lanka-key-highlights-and-turning-points-news-in-hindi-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: सांसें रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज, पढ़ें सुपर ओवर का रोमांच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: सांसें रोक देने वाले मैच में भारत ने श्रीलंका को हराया, 3-0 से जीती सीरीज, पढ़ें सुपर ओवर का रोमांच
Wed, 31 Jul 2024 08:35 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 31 Jul 2024 08:35 AM IST
सार
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : BCCI
विस्तार
भारत ने मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने यह मुकाबला सुपर ओवर में जीता। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर भी 3-0 से कब्जा जमा लिया। गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू होने के बाद यह भारत की पहली जीत है।
पल्लेकल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 137 रन बनाए। इस तरह यह मुकाबला टाई हो गया और सुपर ओवर में पहुंच गया।

- फोटो : twitter
सुपर ओवर का रोमांच
श्रीलंका की पारी
श्रीलंका की पारी
- पहले बल्लेबाजी के लिए श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस और कुसल परेरा आए। वहीं, भारत की तरफ से कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को गेंद थमाई।
- सुंदर ने ओवर की शुरुआत वाइड के साथ की और स्कोर 1/0 हो गया।
- पहली गेंद पर मेंडिस ने एक रन निकाला और स्कोर 2/0 हो गया।
- दूसरी गेंद पर सुंदर ने परेरा को रवि बिश्नोई के हाथों कैच कराया और स्कोर 2/1 हो गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए पथुम निसांका आए।
- तीसरी गेंद पर भी सुंदर ने विकेट चटकाया। उन्होंने निसांका को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। इस तरह श्रीलंका का स्कोर 2/2 हो गया और भारत को सिर्फ तीन रन का लक्ष्य मिला।
- सुपर ओवर में मिले तीन रनों के लक्ष्य का पीछा करने भारत की तरफ से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल उतरे।
- पहली गेंद महीश तीक्षणा ने फेंकी जिस पर सूर्यकुमार यादव ने जोरदार चौका मारा और मैच जीत लिया।
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : twitter
19वें और 20वें ओवर का रोमांच
श्रीलंका को आखिरी 12 गेंदों में नौ रनों की दरकार थी। इस स्थिति में कप्तान ने गेंद रिंकू सिंह को थमाई। क्रीज पर रमेश मेंडिस और कुसल परेरा मौजूद थे।
श्रीलंका को आखिरी 12 गेंदों में नौ रनों की दरकार थी। इस स्थिति में कप्तान ने गेंद रिंकू सिंह को थमाई। क्रीज पर रमेश मेंडिस और कुसल परेरा मौजूद थे।
- पहली गेंद पर परेरा ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। स्कोर 129/4
- दूसरी गेंद पर रिंकू ने कुसल परेरा को कैच आउट किया। स्कोर 129/5
- सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कामिंदु मेंडिस उतरे। रिंकू सिंह ने तीसरी गेंद फेंकी और उन्हें एक रन चुरा लिया। अब श्रीलंका को जीत के लिए नौ गेंदों में आठ रनों की जरुरत थी। स्कोर 130/5
- चौथी गेंद पर रमेश मेंडिस ने दो रन चुराए। अब श्रीलंका को जीत के लिए आठ गेंदों में छह रनों की जरूरत थी। स्कोर 132/5
- पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं आया। अब श्रीलंका को सात गेंदों में छह रनों की जरूरत थी। स्कोर 132/5
- छठी गेंद पर एक बार फिर रिंकू सिंह ने अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाया और रमेश मेंडिस को शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। अब श्रीलंका को छह गेंदों में छह रनों की जरूरत थी। स्कोर 132/6
- पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया। अब पांच गेंदों पर श्रीलंका को छह रनों की जरूरत थी। स्कोर 132/6
- दूसरी गेंद पर सूर्या ने कामिंदु मेंडिस को रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया। अब श्रीलंका को चार गेंदों पर छह रनों की जरूरत थी। स्कोर 132/7
- तीसरी गेंद पर सूर्या ने नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए महीश तीक्षणा को निशाना बनाया। अब श्रीलंका को तीन गेंदों पर छह रनों की जरूरत थी। स्कोर 132/8
- अब बल्लेबाजी के लिए असिथा फर्नांडो आए। सू्र्या ने चौथी गेंद फेंकी जिस पर असिथा ने एक रन चुराया। अब दो गेंदों पर श्रीलंका को पांच रनों की जरूरत थी। स्कोर 133/8
- पांचवीं गेंद पर विक्रमसिंघे ने दो रन चुराए। अब श्रीलंका को एक गेंद में तीन रनों की जरूरत थी। स्कोर 135/8
- छठी गेंद पर विक्रमसिंघे ने फिर दो रन चुराए और श्रीलंका का स्कोर 137/8 हो गया। यह मुकाबला इस तरह सुपर ओवर में पहुंचा।
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : twitter
श्रीलंका की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। निसांका 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा कुसल परेरा ने संभाला। उन्होंने मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 52 रन जोड़े। श्रीलंका को दूसरा झटका मेंडिस के रूप में लगा। व 43 रनों की पारी खेलकर लौटे जबकि परेरा ने 46 रन बनाए। इस मैच में हसरंगा ने तीन, असलांका ने शून्य, रमेश मेंडिस ने तीन, कामिंदु मेंडिस ने एक, विक्रमासिंघे ने चार*, महीश तीक्षणा ने शून्य और असिथा फर्नांडो ने एक* रन बनाया। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।

भारत की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को इस मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते देखा गया। जायसवाल सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए संजू सैमसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद महीश तीक्षणा ने रिंकू संह के रूप में भारत को तीसरा झटका दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। कप्तान सू्र्यकुमार यादव का बल्ला भी इस मुकाबले में नहीं चला। वह सिर्फ आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में भारत के लिए शुभमन गिल ने 39, शिवम दुबे ने 13, रियान पराग ने 26, वाशिंगटन सुंदर ने 25, मोहम्मद सिराज ने शून्य और रवि बिश्नोई ने आठ* रन बनाए। श्रीलंका के लिए महीश तीक्षणा ने तीन विकेट चटकाए जबकि वानिंदु हसरंगा को दो विकेट मिले। वहीं, विक्रमासिंघे, असिथा फर्नांडो और रमेश मेंडिस को एक-एक सफलता मिली।