फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Barbados Weather Forecast Pitch Report Kensington Oval Ground T20 World Cup Final Weather

IND vs SA Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-द. अफ्रीका मैच? किसे होगा फायदा, जानें क्या कहती है मौसम रिपोर्ट

Sat, 29 Jun 2024 12:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 29 Jun 2024 12:30 PM IST
सार

Barbados Weather Report, IND vs SA T20 WC 2024 Final: मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून को बारबाडोस में बारिश की संभावना 78 प्रतिशत है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होगा। सुबह तीन से 10 बजे तक बारिश की संभावना लगभग 50 प्रतिशत है।

विज्ञापन
IND vs SA Barbados Weather Forecast Pitch Report Kensington Oval Ground T20 World Cup Final Weather
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं। भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात दी। 
विज्ञापन

 

IND vs SA Barbados Weather Forecast Pitch Report Kensington Oval Ground T20 World Cup Final Weather
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत का पलड़ा भारी
दोनों टीमों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टी20 विश्व कप में भारत का दक्षिण अफ्रीका से छह बार सामना हुआ है। इनमें चार मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है जबकि दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों में जीत मिली है। वहीं, टी20 क्रिकेट में भी भारत का दक्षिण अफ्रीका पर पलड़ा भारी है। दोनों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत को 14 और प्रोटियाज को 11 में जीत मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। ऐसे में भारत खिताबी मैच में जीत का प्रबल दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Barbados Weather Forecast Pitch Report Kensington Oval Ground T20 World Cup Final Weather
बारबाडोस में बारिश - फोटो : ICC
कैसा रहेगा मौसम?
गयाना में खेला गया दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश से प्रभावित रहा था। ऐसे में फैंस को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की चिंता सता रही है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार, 29 जून को बारबाडोस में बारिश की संभावना 78 प्रतिशत है। स्थानीय समयानुसार मैच सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होगा। सुबह तीन से 10 बजे तक बारिश की संभावना लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं, 11 बजे तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अगर यह मैच शुरू भी हो जाता है तो तेज बारिश के कारण रुकना तय है।
विज्ञापन

IND vs SA Barbados Weather Forecast Pitch Report Kensington Oval Ground T20 World Cup Final Weather
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका फाइनल - फोटो : ICC
भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के लिए रिजर्व डे है?
अगर 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से प्रभावित होता है तो आईसीसी ने इसकी व्यवस्था की है। बोर्ड ने खिताबी मैच के लिए रिजर्व डे रखा है। दोनों टीमें इस स्थिति में अगले दिन लड़ती नजर आएंगी। हालांकि, अगर यह मुकाबला रिजर्व डे पर भी नहीं हो पाता है तो सुपर ओवर के जरिए विजेता चुना जाएगा। वहीं, अगर सुपर ओवर भी बारिश के कारण नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को टी20 विश्व कप 2024 का संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

IND vs SA Barbados Weather Forecast Pitch Report Kensington Oval Ground T20 World Cup Final Weather
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
क्या कहती है पिच रिपोर्ट?
केंसिंग्टन ओवल मैदान पर गेंद और बल्ले के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलती है। इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को उछाल के साथ स्विंग कराने का मौका मिलता है। वहीं, बीच के ओवरों में स्पिनर्स बल्लेबाजों को खासा परेशान करते हैं। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 153 रन है। इस मैदान पर कुल 32 टी20 मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 19 मुकाबले जीते हैं जबकि 11 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं, दो मैच बेनतीजा रहे हैं। इस मैदान पर टॉस अहम भूमिका निभाएगा।

IND vs SA Barbados Weather Forecast Pitch Report Kensington Oval Ground T20 World Cup Final Weather
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत:
 रोहित शर्मा (कप्तान),विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।

इस मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amarujala.com/live/cricket/cricket-news/ind-vs-sa-live-cricket-score-india-vs-south-africa-t20-world-cup-2024-final-match-at-barbados-2024-06-29
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed