फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Weather can Spoil team india inning in centurion test weather Update

IND vs SA 1st Test Day 2 weather Update: सेंचुरियन में दूसरे दिन बारिश खराब कर सकती है भारत का खेल, बल्लेबाजों को होगी परेशानी

Mon, 27 Dec 2021 09:34 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 09:34 AM IST
सार

सेंचुरियन टेस्ट के दूसरे दिन बारिश भारत का खेल खराब कर सकती है। आसमान में बादल आने से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी होगी। ऐसे में भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद जल्दी आउट हो सकती है। 
 

विज्ञापन
IND vs SA Weather can Spoil team india inning in centurion test weather Update
भारत-दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में दूसरे दिन बारिश भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। पहले दिन भी मैदान में बादल आने के बाद मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा को रन बनाने में परेशानी हुई थी। मैच के दूसरे दिन भी बारिश की संभावना है और भारतीय बल्लेबाजों को इस दौरान रन बनाने में परेशानी हो सकती है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति नहीं है। ऐसे में बारिश होने पर खेल प्रभावित होगा और दर्शकों की मायूसी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन


मौसम से जुड़ी वेबसाइट एक्यूवेदर.कॉम के अनुसार, सेंचुरियन के आसमान पर दूसरे दिन भी बादल छाए रहेंगे। यहां 27 और 28 दिसंबर को घने बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं मैच के दूसरे दिन बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। 
विज्ञापन


चौथे दिन भी बारिश की संभावना 
मैच के दूसरे दिन 27 दिसंबर को बारिश की संभावना 85 प्रतिशत है। हालांकि 28 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन अगले दिन 29 दिसंबर को बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। मैच के आखिरी दिन 30 दिसंबर को मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय बल्लेबाजों को होगी परेशानी
इस मैच में पहले दिन भी बारिश की 80 फीसदी संभावना थी और मैच के दौरान आसामान पर बादल भी आए थे। बादल आने के बाद गेंद स्विंग होनी शुरू हो गई थी और दो गेंदों में भारत के दो विकेट गिरे थे। इस समय मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा आउट हुए थे। सेंचुरियन की पिच में घास है और बारिश होने पर या बादल आने पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। ऐसे में मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों को समस्या का सामना करना पड़ा सकता है। इसके अलावा बारिश होने पर मैच रुकेगा और ऐसे में बल्लेबाजों की एकाग्रता कम होगी। इस वजह से भी टीम इंडिया के विकेट गिर सकते हैं। 


सेंचुरियन में कोई मैच नहीं जीता है भारत
सेंचुरियन के मैदान पर भारतीय टीम अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। भारत ने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों में उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पहले मैच में टीम इंडिया पारी के अंतर से हारी थी, जबकि दूसरे मैच में भी उसे 100 रनों से ज्यादा के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारत यहां जीत का सूखा खत्म करना चाहेगा, लेकिन बारिश टीम इंडिया के लिए विलेन बन सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed