फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli creates History in Centurion India becomes Asian nation most Test wins in South Africa

IND vs SA: विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बने

Thu, 30 Dec 2021 04:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Thu, 30 Dec 2021 04:22 PM IST
सार

विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं, भारत दक्षिण अफ्रीका के मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाला एशियाई देश बन गया है।

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli creates History in Centurion India becomes Asian nation most Test wins in South Africa
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में हरा दिया है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट को 113 रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच को जीतकर कोहली दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं, भारत उसके मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाला एशियाई देश बन गया है।
विज्ञापन


कोहली दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। द्रविड़ और धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया एक-एक मैच जीतने में सफल रही थी। 
विज्ञापन


भारत ने दक्षिण अफ्रीका में जीते थे तीन मैच
2007 में भारतीय टीम जब जोहानिसबर्ग में जीती थी तब द्रविड़ कप्तान थे। अफ्रीकी मैदान पर टीम इंडिया तब पहली बार टेस्ट जीती थी। भारत उस मैच को 123 रन से जीता था। इसके बाद धोनी की कप्तानी में 2010 में जीत मिली थी। भारत ने किंग्समीड में 87 रनों से मैच अपने नाम कर लिया था। टीम इंडिया ने इसके बाद 2018 में जोहानिसबर्ग में कोहली की कप्तानी में जीत हासिल की थी। उसने दक्षिण अफ्रीका को 63 रन से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने तोड़ा श्रीलंका का रिकॉर्ड
टीम इंडिया अफ्रीकी जमीन में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली एशियाई टीम बन चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा जीत की बात करें तो भारत ने श्रीलंका के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट जीते हैं। अब भारत उससे ज्यादा चार टेस्ट जीत चुका है। एशियाई टीम में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। उसने दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीते हैं।


दक्षिण अफ्रीका में किस टीम का कैसा है प्रदर्शन:
देश मैच जीत हार ड्रॉ
इंग्लैंड 85 34 20 31
ऑस्ट्रेलिया 54 29 16 9
भारत 21 4 10 7
न्यूजीलैंड 25 2 17 5
श्रीलंका 17 3 13 1
पाकिस्तान 15 2 12 1
वेस्टइंडीज 14 1 12 2
बांग्लादेश 6 0 6 0
जिम्बाब्वे 4 0 4 0

कोहली की कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो यह विदेश में बतौर कप्तान उनका 35वां टेस्ट था। उन्होंने 16 मैच जीते हैं और 13 में हार मिली है। कोहली की कप्तानी में छह टेस्ट मैच ड्रॉ भी हुए। उनके ओवरऑल रिकॉर्ड को देखें तो विराट ने 67 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इस दौरान भारत को 40 में जीत मिली है। 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा है और 11 मैच ड्रॉ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed