{"_id":"61d142a463b98169d13c1fbf","slug":"ind-vs-sa-venkatesh-iyer-will-be-the-new-face-of-the-indian-odi-team-said-plan-is-ready-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: भारतीय वनडे टीम का नया चेहरा होंगे वेंकटेश अय्यर, कहा- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लान तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: भारतीय वनडे टीम का नया चेहरा होंगे वेंकटेश अय्यर, कहा- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्लान तैयार
Sun, 02 Jan 2022 11:44 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:44 AM IST
सार
27 साल के वेंकटेश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर सकते हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। वेंकटेश इसके लिए तैयार भी हैं।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुछ महीने पहले की बात है जब आईपीएल 2021 में वेंकटेश अय्यर ने अपनी तूफानी बल्लेबाज से सभी टीमों को परेशान कर रखा था। मध्य प्रदेश के इस ऑलराउंडर ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स से खेलते हुए कई मैच जिताने वाली पारी खेली और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। इसका इनाम उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिला। उन्होंने टी-20 में डेब्यू किया। अब इस ऑलराउंडर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मौका दिया गया है। वेंकटेश हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट माने जा रहे हैं।
गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ना चाहते हैं वेंकटेश
27 साल के वेंकटेश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में डेब्यू कर सकते हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से प्रभाव छोड़ना चाहेंगे। वेंकटेश इसके लिए तैयार भी हैं। जर्नलिस्ट बोरिया मजुमदार से बात करते हुए वेंकटेश ने बताया कि वह किस प्रकार दक्षिण अफ्रीका के लिए प्लान तैयार कर चुके हैं। उन्होंने कहा- मैं सीरीज के मुताबिक अपने प्लान तैयार करता हूं। मैं एक-एक मैच पर फोकस करता हूं।
दक्षिण अफ्रीका को लेकर तैयारी में जुटे वेंकटेश
वेंकटेश ने कहा- निश्चित तौर पर मेरे दिमाग में चल रहा कि मैं किस प्रकार दक्षिण अफ्रीका में गेंदबाजी या बल्लेबाजी करूंगा। वहां की पिच उछाल भरी है और मैं एक गेंदबाज, बल्लेबाज और एक फील्डर तीनों डिपार्टमेंट की तैयारी कर रहा हूं। सबकुछ तैयार है, लेकिन मैं पहले एक मैच पर फोकस करूंगा। इसके बाद आगे की सीरीज के बारे में सोचूंगा। मेरा ध्यान हमेशा अगले दिन के प्रैक्टिस सेशन पर होता है।
विज्ञापन
एक प्रैक्टिस सेशन में किसी एक चीज पर फोकस
वेंकटेश ने कहा- एक बार एक प्रैक्टिस सेशन खत्म होने पर मैं अगले प्रैक्टिस सेशन के लिए प्लान करता हूं। दक्षिण अफ्रीका में भी मैं ऐसा ही करूंगा। फिलहाल यही मेरे दिमाग में है। मैं उस प्रैक्टिस का इस्तेमाल मैदान पर करूंगा। यह मेरे लिए चुनौती भरा होने वाला है। मेरी तैयारी पूरी है, लेकिन मैं फिलहाल ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। वेंकटेश ने साथ ही एक ऑलराउंडर के तौर पर अपने विकास के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ज्यादा है।
हर विभाग में बेस्ट बनना चाहते हैं वेंकटेश
वेंकटेश ने कहा- मुझे लगता है, व्यक्तिगत रूप से, मैं हमेशा एक ऑलराउंडर के रूप में विकसित होना चाहता था। मैं हमेशा एक क्रिकेटर के रूप में विकसित होना चाहता था, जिसका मतलब सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं, बल्कि क्षेत्ररक्षण और मैदान पर मेरा नेतृत्व क्षमता भी है। इसमें कप्तान को सलाह देना या मैदान पर स्मार्ट फैसले लेना शामिल है।
नेतृत्व क्षमता को भी विकसित कर रहे वेंकटेश
वेंकटेश ने कहा- यहां तक कि अगर आप कप्तान नहीं हैं और आपके मुताबिक स्थिति नहीं है, फिर भी आप अपने नेतृत्व कौशल को दिखाकर अपने पक्ष में योगदान दे सकते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि ऐसा माहौल बनाना वास्तव में महत्वपूर्ण है, जहां हर कोई बराबर हो। मैं फिलहाल उस पर काम कर रहा हूं और मैं खुश हूं कि ऐसा हो रहा है। मैं गेंदबाजी में अपने कोटे का ओवर फेंक कर रहा हूं। साथ ही ऊपरी क्रम बल्लेबाजी करने के साथ एक फिनिशर की भूमिका भी निभा रहा हूं। यह बेहद जरूरी है।