फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20I Arshdeep Singh credits success to Paras Mhambrey did not take rahul dravid rohit sharma name

IND vs SA T20I: अर्शदीप सिंह ने राहुल द्रविड़ या रोहित शर्मा को नहीं दिया सफलता का श्रेय, इस शख्स का लिया नाम

Thu, 29 Sep 2022 02:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनन्तपुरम Published by: रोहित राज Updated Thu, 29 Sep 2022 02:49 PM IST
सार

मैच में भारत की इस जीत के हीरो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्शदीप ने मैच के बाद अपनी सफलता का राज खोला।

विज्ञापन
IND vs SA T20I Arshdeep Singh credits success to Paras Mhambrey did not take rahul dravid rohit sharma name
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से हरा दिया। तिरुवनन्तपुरम में खेले गए इस मुकाबले को अपने नाम कर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की इस जीत के हीरो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे। उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अर्शदीप ने मैच के बाद अपनी सफलता का राज खोला।
विज्ञापन


पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले अर्शदीप ने सफलता का श्रेय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ या कप्तान रोहित शर्मा को नहीं दिया। उन्होंने बीसीसीआई टीवी को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी गेंदबाजी को सुधारने में कोच पारस म्हाम्ब्रे का काफी योगदान है। पारस टीम इंडिया के गेंदबाजी हैं। मैच के बाद बीसीसीआई टीवी के लिए उन्होंने ही अर्शदीप का इंटरव्यू लिया।
विज्ञापन


पारस ने पूछा, ''आपका शानदार प्रदर्शन रहा। अपनी तैयारियों के बारे में बताइए। आपने पिछली सीरीज में आराम किया था। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में आपने किस तरह तैयारियां की?'' इस सवाल पर अर्शदीप ने कहा- मैंने वहां पर स्ट्रेंथ और फिटनेस पर काम किया। यही आपने भी कहा था। मैं अब तरोताजा महसूस कर रहा हूं। इसका श्रेय आपको जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने मैच शुरू होने के 15 गेंदों के अंदर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेजा दिया। भारत ने इस मैच में सिर्फ नौ रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट गिरा दिए थे। दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती छह बल्लेबाजों में सिर्फ एडेन मार्करम ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। उन्होंने 25 रन बनाए। उनके अलावा बाकी पांच बल्लेबाजों ने मिलकर 11 गेंदें खेली और सिर्फ एक रन बनाया। क्विटंन डीकॉक ने एक रन की पारी खेली। 


तेम्बा बावुमा, राईली रूसो, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स खाता खोले बिना आउट हो गए। इनमें से सिर्फ बावुमा ही चार गेंद खेल पाए। बाकी तीन बल्लेबाज पहली गेंद पर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 108 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में दो विकेट पर 110 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए केएल राहुल ने नाबाद 51 और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 50 रन बनाए। रोहित शर्मा खाता नहीं खोल सके। विराट कोहली ने तीन रन ही बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed