{"_id":"65741a9e8d099227e60819bf","slug":"ind-vs-sa-t20-rinku-singh-says-extra-pace-and-bounce-of-sa-pitches-will-need-some-more-practice-2023-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीकी पिच को देखकर रिंकू सिंह हैरान, कहा- रफ्तार और उछाल के लिए अतिरिक्त अभ्यास करना होगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीकी पिच को देखकर रिंकू सिंह हैरान, कहा- रफ्तार और उछाल के लिए अतिरिक्त अभ्यास करना होगा
Sat, 09 Dec 2023 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:13 PM IST
सार
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच रविवार को खेलेगी। रिंकू पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने के लिए कहा है ।
विज्ञापन
रिंकू सिंह और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी पिचों की अतिरिक्त रफ्तार और उछाल को देखते हुए अतिरिक्त प्रयास और अभ्यास की जरूरत होगी। भारतीय टीम के पहले अभ्यास सत्र के बाद दक्षिण अफ्रीका की पिच के बारे में रिंकू ने कहा- मैने जब यहां बल्लेबाजी की तो भारतीय विकेटों की तुलना में अधिक उछाल लगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा- रफ्तार अधिक है, इसलिए तेज गेंदबाजी के खिलाफ अधिक अभ्यास करना होगा। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी20 मैच रविवार को खेलेगी। रिंकू पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उन्हें स्वाभाविक खेल दिखाने के लिए कहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीसीआई टीवी से रिंकू ने कहा- पहले सत्र का मैंने बहुत मजा लिया। चूंकि मौसम अच्छा था, राहुल द्रविड़ सर के साथ खेलने का मौका मिलना सुखद अहसास था। उन्होंने मुझे कहा कि अपने अंदाज में बल्लेबाजी करता रहूं और खुद पर भरोसा बनाए रखूं।
रिंकू ने कहा कि 2013 से पांचवें छठे नंबर पर खेलते रहने से उन्हें भारत के लिए भी यही जिम्मेदारी निभाने का भरोसा मिला। उन्होंने कहा- मैं 2013 से उत्तर प्रदेश के लिए पांचवें या छठे नंबर पर खेल रहा हूं। इसी वजह से मुझे इसकी आदत है। चार पांच विकेट गिरने के बाद इस क्रम पर खेलना कठिन होता है, लेकिन मुझे खुद पर भरोसा है। मैं जितना संयम के साथ खेलूंगा, उतना ही अच्छा खेल सकूंगा।