{"_id":"61d1dd3a164c1535af2ff7e4","slug":"ind-vs-sa-south-africa-cricket-team-media-manager-sipokazi-sokanyile-to-ring-bell-at-wanderers-stadium-during-2nd-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: वांडरर्स टेस्ट की घंटी बजाएंगी सिपोकाजी, बदलाव के तहत दक्षिण अफ्रीकी पुरुष टीम की मीडिया मैनेजर को मिलेगा यह मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: वांडरर्स टेस्ट की घंटी बजाएंगी सिपोकाजी, बदलाव के तहत दक्षिण अफ्रीकी पुरुष टीम की मीडिया मैनेजर को मिलेगा यह मौका
Sun, 02 Jan 2022 10:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:43 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज का यह मुकाबला जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच से पहले वांडरर्स मैदान की घंटी बजाई जाएगी जिसकी जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी पुरुष क्रिकेट टीम की मीडिया मैनेजर सिपोकाजी सोकानिले को दी गई है।
विज्ञापन
सिपोकाजी सोकानिले
- फोटो : social media
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सोमवार से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज का यह मुकाबला जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम सेंचुरियन में पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के अपने सपने को साकार करना चाहेगी।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच से पहले वांडरर्स मैदान की घंटी बजाई जाएगी जिसकी जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीकी पुरुष क्रिकेट टीम की मीडिया मैनेजर सिपोकाजी सोकानिले को दी गई है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के समावेश की पहल को प्रोत्साहित करने के लिए सिपोकाजी सोकानिले को सोमवार को यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले वांडरर्स मैदान की घंटी बजाने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
Proteas media manager Sipokazi Sokanyile will ring the Wanderers Stadium bell to signal the start of play for the second Test match between South Africa 🇿🇦 and India 🇮🇳 on Monday. @sipokazis86 pic.twitter.com/31Q1JqXHz2
— Mahlatse Mphahlele (@BraMahlatse) January 2, 2022
विज्ञापन
ईस्टर्न केप में जन्मी सोकानिले को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने लॉर्ड्स, साउथम्प्टन, ट्रेंटब्रिज, समरसेट और मैनचेस्टर में पुरुष विश्व कप के मैचों के लिए मीडिया मैनेजर के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
सीएसए की से जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘मैं इस पद पर रहते हुए किसी भी दिन को हल्के में नहीं लेती और जब मैं कहती हूं कि तीन जनवरी 2022 की सुबह उस घंटी को बजाना, मेरी यात्रा में एक और वास्तविक क्षण होगा तो यह एक अतिश्योक्ति नहीं होगी।’
बता दें कि इससे पहले सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने भी सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान की घंटी बजाई थी।