फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Social Media Reactions on South Africa beat India in 2nd T20; Ravi Bishnoi, Shreyas Iyer Rinku Gill

IND vs SA: दूसरा टी20 हारने पर फैंस बौखलाए, 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बिश्नोई और श्रेयस को बाहर करने पर कही यह बात

Wed, 13 Dec 2023 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 13 Dec 2023 10:56 AM IST
सार

दूसरे टी20 में भारत के पास कुछ और खिलाड़ियों को आजमाने का मौका था। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्होंने पिछली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया। इससे फैंस नाराज हैं।

विज्ञापन
IND vs SA: Social Media Reactions on South Africa beat India in 2nd T20; Ravi Bishnoi, Shreyas Iyer Rinku Gill
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पहला टी20 बारिश से धुलने के बाद दूसरे टी20 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के पास अगले साल होने वाले विश्व कप 2024 से पहले सिर्फ कुछ ही टी20 मैच बचे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट सही टीम कॉम्बिनेशन ढूंढने की कोशिश में लगा हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम मैनेजमेंट इस सीरीज से आगे के लिए भी प्लान तैयार करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, दूसरे टी20 में भारत के पास कुछ और खिलाड़ियों को आजमाने का मौका था। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्होंने पिछली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया। इससे फैंस नाराज हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sudhanshu Ranjan Singh (@memegineers_)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by rachin ravindra (@rapchik_rawindra)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Epic Cricket Comments (@epic.cricket_comments)



भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली टी20 सीरीज में शतक जड़ने वाले ऋतुराज गायकवाड़ बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल पाए थे, जबकि टीम में श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी जगह नहीं मिली है। श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मैचों के लिए उप-कप्तान थे, जबकि रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी लेग स्पिन से प्रभावित किया था। इनकी अनुपस्थिति के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by right arm quick memer (@cricmemerpot)

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा, 'अय्यर और बिश्नोई की उपलब्धता के बारे में कोई खबर है? अय्यर पिछली सीरीज में उपकप्तान थे और बिश्नोई प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। मुझे लगता है कि मैं कुछ भूल गया हूं?' इसके अलावा फैंस ने शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के शून्य पर आउट होने का मजाक भी उड़ाया। रिंकू सिंह की 68 रन और कप्तान सूर्यकुमार की 56 रन की पारी ने टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला। हालांकि, टीम इंडिया यह मैच नहीं जीत पाई।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by cricketNERD (@cricket.nerd45)

विज्ञापन

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। छह रन पर दो विकेट गिर जाने के बाद तिलक वर्मा और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। तिलक 29 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्या ने 36 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन की पारी खेली। इसके बाद जितेश शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए। उपकप्तान रवींद्र जडेजा 14 गेंद में 19 रन बना सके। रिंकू ने 39 गेंद में नौ चौके और दो छक्के की मदद से 68 रन की नाबाद पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 174.36 का रहा। यह उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला अर्धशतक रहा। 19.3 ओवर में बारिश ने खलल डाला और मैच को रोक दिया गया। गेराल्ड कोएट्जी ने तीन विकेट लिए। वहीं, मार्को यानसेन, लिजाड विलियम्स, शम्सी और मार्करम को एक-एक विकेट मिला।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by CRICKET | TROLL | HUMOUR (@worldofcricketmemes_)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cricket Nishant Sharma (@srcsmic_enginer2.0)

फिर दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 15 ओवर में 152 रन का लक्ष्य मिला है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 13.5 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रीजा हेंड्रिक्स ने 27 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। मैथ्यू ब्रीट्जके ने सात गेंद में 16 रन, कप्तान मार्करम ने 17 गेंद में 30 रन, डेविड मिलर ने 12 गेंद में 17 रन की पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स 12 गेंद में 14 रन और फेहलवुकवायो चार गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए। वहीं, सिराज और कुलदीप को एक-एक विकेट मिला। सीरीज का अगला मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed