{"_id":"691b5095a73fc0723c02e98a","slug":"ind-vs-sa-shubman-gill-not-to-travel-with-team-to-guwahati-on-wednesday-doubtful-for-second-test-2025-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी नहीं जाएंगे कप्तान शुभमन गिल, दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 2nd Test: भारतीय टीम के साथ गुवाहाटी नहीं जाएंगे कप्तान शुभमन गिल, दूसरे टेस्ट में खेलने पर संशय
Mon, 17 Nov 2025 10:13 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:13 PM IST
सार
कप्तान शुभमन गिल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि वह भारतीय टीम के साथ बुधवार को गुवाहाटी नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
विस्तार
कप्तान शुभमन गिल का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रहे टेस्ट मुकाबले में खेलना संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि वह टीम के साथ बुधवार को गुवाहाटी नहीं जाएंगे। बता दें कि, कोलकाता टेस्ट के दौरान गिल की गर्दन में चोट लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी नहीं जाएंगे गिल
बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के सूत्रों ने पुष्टि की कि वह बुधवार को टीम के साथ गुवाहाटी नहीं जाएंगे। सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'उन्हें गर्दन में तेज दर्द है और हमें चोट के बारे में और विस्तार से बताने की अनुमति नहीं है। उन्हें गर्दन का कॉलर पहनना जारी रखना होगा। उन्हें तीन-चार दिन आराम करने और हवाई यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है। इस स्थिति में उन्हें गुवाहाटी जाने की सलाह नहीं दी गई है। लेकिन हम उनकी प्रगति पर नजर रख रहे हैं और मंगलवार तक तस्वीर साफ हो जाएगी।'

गिल की जगह इन्हें मिल सकता है मौका
भारतीय टीम को शनिवार से शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए बुधवार को गुवाहाटी रवाना होना है। मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गिल की अब भी जांच की जा रही है और फिजियो तथा मेडिकल स्टाफ द्वारा एक और दौर का मूल्यांकन किया जाना है। गिल की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम पहले टेस्ट की चौथी पारी में 124 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और 30 रन से हार गई। गिल अगर बाहर हो जाते हैं तो भारत के पास बी साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल को खिलाने का विकल्प होगा।