फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rohit Sharma batted against Mukesh Kumar for 45 minutes in practice session Shardul got injured

IND vs SA: अभ्यास सत्र में रोहित शर्मा ने मुकेश कुमार के खिलाफ 45 मिनट तक की बल्लेबाजी, शार्दुल को लगी चोट

Sat, 30 Dec 2023 10:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 30 Dec 2023 10:24 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में रोहित को आउट किया था। यहां दो घंटे तक हुए अभ्यास सत्र में रोहित ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज भाग लिया।

विज्ञापन
IND vs SA Rohit Sharma batted against Mukesh Kumar for 45 minutes in practice session Shardul got injured
रोहित शर्मा और मुकेश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम के लिए सुपरस्पोर्ट पार्क पर शनिवार को अभ्यास सत्र वैकल्पिक था, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर पसीना बहाया। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों में रोहित को आउट किया था। यहां दो घंटे तक हुए अभ्यास सत्र में रोहित ने बतौर कप्तान और बल्लेबाज भाग लिया। बल्लेबाजी के दौरान शार्दुल ठाकुर को बाएं कंधे में चोट लगी। वह फील्डिंग कोच टी दिलीप के थ्रो-डाउन का सामना कर रहे थे। अभ्यास के बाद वह आइस पैक लगाकर बैठे दिखे।
विज्ञापन


रोहित का ध्यान तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की गेंदों का सामना करने पर था जिन्होंने 45 मिनट तक उनके खिलाफ बल्लेबाजी की। फिट होकर लौटे रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने भी उसी नेट में अभ्यास किया। थ्रो-डाउन विशेषज्ञ दयानंद गरानी ने भी रोहित को ऑफ स्टंप पर गेंदें डाली। 
विज्ञापन


मुकेश पर रोहित की नजर
अभ्यास के दौरान रोहित ने मुकेश से कहा,''हवा में अंदर आ रहा है पर कोशिश कर एंगल से अंदर लाने का।'' बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने जब उनसे पूछा, ''तू इस नेट पे आएगा'' तो रोहित ने कहा, ''नहीं यही पर और दस मिनट बल्लेबाजी करूंगा।'' रोहित ने मुकेश को अतिरिक्त समय दिया और कुछ टिप्स भी दिए। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुकेश पिछले तीन साल में दो बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची बंगाल टीम के इस प्रदर्शन के सूत्रधारों में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसिद्ध को फिर मिल सकता है मौका
पहले टेस्ट में नाकाम रहे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को फिर मौका मिलता है तो यह हैरानी की बात होगी। प्रसिद्ध ने नेट पर किसी बल्लेबाज को गेंदबाजी नहीं की और वह सही लेंग्थ तलाशने के लिए मेहनत करते रहे। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने अकेले उन पर 75 मिनट दिए। वहीं, जडेजा ने काफी समय गेंदबाजी और बल्लेबाजी की और वह पूरी तरह फिट दिखे। उन्होंने अश्विन के साथ करीब 45 मिनट गेंदबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed