{"_id":"659272911cc91041e0011767","slug":"ind-vs-sa-ravindra-jadeja-should-be-included-in-playing-11-in-place-of-ashwin-irfan-pathan-advised-team-india-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इस खिलाड़ी को मिले मौका, पठान ने दी टीम इंडिया को सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इस खिलाड़ी को मिले मौका, पठान ने दी टीम इंडिया को सलाह
Mon, 01 Jan 2024 01:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:36 PM IST
सार
सेंचुरियन में पहला टेस्ट हारने के बाद भारत सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करने पर है।
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला तीन जनवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमें केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया अब तक यहां एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती है। उसने छह मैच खेले हैं और चार हारे हैं। दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। सेंचुरियन में पहला टेस्ट हारने के बाद भारत सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है। टीम की नजर दूसरे मुकाबले में जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर समाप्त करने पर है।
दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम में कुछ बदलाव का सुझाव दिया है। वह चाहते हैं कि भारत रविचंद्रन अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल करे। पठान ने एक इंटरव्यू में कहा, "रवींद्र जडेजा अगर फिट हैं तो उन्हें टीम में वापस आना चाहिए। अश्विन ने उस पिच पर उनसे जो उम्मीद की थी, उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन सेंचुरियन में 7वें नंबर पर बल्लेबाज के रूप में जडेजा की कमी खली।''
मुकेश को मौका देना चाहिए: पठान
पठान ने कहा, ''अगर आप रोहित शर्मा हैं और आप उसी गेंदबाजी आक्रमण के साथ जाना चाहते हैं, तो यह भी ठीक है। लेकिन अगर आप बदलाव करने की सोच रहे हैं तो प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मुकेश कुमार आ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि प्रसिद्ध में आत्मविश्वास है तो उन्हें दूसरे टेस्ट में बरकरार रखना चाहिए।''
विज्ञापन
केपटाउन में 2018 और 2022 में ऐसा था टीम का प्रदर्शन
भारतीय बल्लेबाजों का 2018 और 2022 में केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में प्रदर्शन दयनीय रहा था। इन दो टेस्ट मैचों में टीम ने चार पारियां खेली थीं और सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 223 रन रहा था। 2018 में उसने 209 और 135, जबकि 2022 में उसने 223 और 198 रन बनाए थे। इसी से पता लगता है कि यहां बल्लेबाजों के लिए स्थितियां आसान नहीं होंगी। 2022 में विराट कोहली ने यहां 79 रन की पारी खेली थी और जसप्रीत बुमराह ने एक पारी में पांच विकेट लिए थे, लेकिन कीगन पीटरसन की पारी के चलते उसके हिस्से में हार आई थी।
द. अफ्रीका में सफलता ओपनिंग जोड़ी पर काफी हद तक निर्भर करती है, सेंचुरियन में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल इस पर खरे नहीं उतरे। दोनों ने सिर्फ 13 और पांच रन की साझेदारियां कीं। भारत यहां पारी और 32 रन से हारा। न्यूलैंड्स पर भी पिछले दो टेस्ट मैचों में भारतीय जोड़ियों का यहां प्रदर्शन दयनीय रहा है। 2018 में मुरली विजय और शिखर धवन ने 16 रन और 30 रन, 2022 में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने 31 और 20 रन की साझेदारियां कीं।