फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Pakistani player Danish Kaneria raised questions on Rishabh Pant fitness said he is fat cannot sit

IND vs SA: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऋषभ पंत की फिटनेस पर उठाए सवाल, कहा- वह मोटा है, बैठ नहीं पाता

Sun, 19 Jun 2022 06:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 19 Jun 2022 06:17 PM IST
सार

पंत ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज में नंबर चार पर लगातार बल्लेबाजी की। इस दौरान उनका औसत 14 और स्ट्राइक रेट 105 का रहा है। पंत के बल्ले से कुल 57 रन ही निकले हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA Pakistani player Danish Kaneria raised questions on Rishabh Pant fitness said he is fat cannot sit
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती चार मुकाबलों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। उनके फिटनेस को लेकर भी चर्चा लगातार होती रहती है। उन्हें कई पूर्व खिलाड़ी अनफिट कह चुके हैं। इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है। पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


कनेरिया का मानना है कि पंत मोटे होने के कारण बैठ नहीं पाते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''मैं पंत की विकेटकीपिंग को लेकर बात करना चाहता हूं। मैंने कई बार ध्यान दिया है कि वह तेज गेंदबाज के खिलाफ विकेटकीपिंग करते हुए नीचे की ओर नहीं झुक पाते हैं। वह अपने पैर की उंगलियों पर नहीं बैठ पाते हैं। ऐस लगता है कि पंत का वजन अधिक है और भारी होने के कारण उन्हें जल्दी उठने का भी समय नहीं मिलता। क्या वह 100 फीसदी फिट हैं?''
विज्ञापन


'पंत को मिला हार्दिक और कार्तिक का साथ'
कनेरिया ने पंत की कप्तानी को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, ''हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने पंत का साथ बखूबी दिया है। पंत के पास अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने वाले पहले कप्तान बनने का अवसर है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में प्रदर्शन
पंत ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज में नंबर चार पर लगातार बल्लेबाजी की। इस दौरान उनका औसत 14 और स्ट्राइक रेट 105 का रहा है। पंत के बल्ले से कुल 57 रन ही निकले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ छह बाउंड्री लगाए हैं। पंत लगातार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर आउट हुए हैं।

गावस्कर, आरपी सिंह और जाफर भी दे चुके हैं बयान
सुनील गावस्कर और आरपी सिंह जैसे दिग्गज भी पंत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। आरपी सिंह ने कहा है कि पंत टेस्ट में बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन टी20 में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह क्या है? 

सुनील गावस्कर ने कहा है कि पंत का लगातार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट होना अच्छी बात नहीं है। वो कुछ सीख नहीं रहे हैं। गेंदबाज लगातार उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाल रहे हैं और वो इस जाल में फंस रहे हैं, उन्हें इन गेंदों पर हवाई शॉट खेलने से बचना होगा। वो इस साल दस पारियों में इसी तरीके से आउट हो चुके हैं, अगर वो गेंद से छोड़खानी नहीं करते तो कई गेंदें वाइड होती। भारत के कप्तान का एक ही तरीके से आउट होना अच्छी बात नहीं है। 


वसीम जाफर तो साफ कर चुके हैं कि टी20 टीम में पंत की जगह पक्की नहीं है। केएल राहुल के वापस आने पर उनसे विकेटकीपिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक भी टीम में हैं, जो शानदार विकेटकीपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed