{"_id":"61e1b8b96693e54c1e589b18","slug":"ind-vs-sa-michael-vaughan-tries-to-troll-wasim-jaffer-on-series-loss-got-a-befitting-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: सीरीज हार पर माइकल वॉन ने की वसीम जाफर को ट्रोल करने की कोशिश, मिला करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: सीरीज हार पर माइकल वॉन ने की वसीम जाफर को ट्रोल करने की कोशिश, मिला करारा जवाब
Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:24 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वॉन और जाफर एक दूसरे को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में एशेज में इंग्लैंड के 100 से कम रन पर ऑलआउट होने पर जाफर ने वॉन को ट्रोल किया था।
विज्ञापन
माइकल वॉन और वसीम जाफर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर को ट्रोल करने की कोशिश की। हालांकि, वॉन को इसकी कीमत चुकानी पड़ी और जाफर ने करारा जवाब दिया।
वॉन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और टीम इंडिया की हार पर चुटकी लेने से पीछे नहीं हटते। इस बार भी उन्होंने कुछ वैसा ही किया। वॉन ने भारतीय टीम की हार के बाद ट्विटर पर लिखा- इवनिंग जाफर! सिर्फ चेक कर रहा हूं कि आप ठीक तो हैं? वॉन के इस ट्वीट पर वसीम जाफर ने भी रिएक्ट किया और जोरदार जवाब दिया।
जाफर ने जबाव देते हुए लिखा- हाहा, सब ठीक है माइकल, लेकिन ये मत भूलें कि हम आपसे अभी भी टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे हैं। सोशल मीडिया पर वॉन और जाफर एक दूसरे को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में एशेज में इंग्लैंड के 100 से कम रन पर ऑलआउट होने पर जाफर ने वॉन को ट्रोल किया था।
विज्ञापन
जाफर जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे थे, वह टेस्ट सीरीज पिछले साल खेली गई थी। 2021 में अगस्त में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई थी। इस सीरीज में चार ही टेस्ट हो पाए थे और आखिरी टेस्ट कोरोना की वजह से स्थगित कर दिया गया था।
तब भारतीय टीम चार मैचों के बाद सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी। सीरीज का आखिरी टेस्ट 1 जुलाई से 5 जुलाई, 2022 के बीच बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।
दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया। यह इस सीरीज में टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले जोहानिसबर्ग में अफ्रीकी टीम ने भारतीय टीम को सात विकेट से हराया था। सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने जबरदस्त वापसी की और लगातार दो मैच जीतकर सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।
भारत ने पहली पारी में 223 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रन पर समेट दिया था। इसके बाद दूसरी पारी में ऋषभ पंत के शतक की बदौलत भारत ने 198 रन बनाए थे और अफ्रीका के सामने 212 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में कीगन पीटरसन के बेहतरीन 82 रन और रसी वान डर डुसेन के नाबाद 41 रन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल की।

Haha all good Michael, don't forget we are still leading you 2-1 😆 https://t.co/vjPxot43mF
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 14, 2022