फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA KL Rahul said I am surprised how calm i was ob day one of centurion test

IND vs SA: पहले टेस्ट में शतक लगाने के बाद बोले राहुल- मैं जितना शांत था उससे खुद हैरान हूं

Mon, 27 Dec 2021 11:43 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 27 Dec 2021 11:43 AM IST
सार

लोकेश राहुल ने सेंचुरियन में शतक लगाने के बाद कहा कि वो पहली पारी में जितने शांत थे उससे खुद भी हैरान हैं। उन्होंने इस पारी में 122 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को शानदार शुरुआत की। 

विज्ञापन
IND vs SA KL Rahul said I am surprised how calm i was ob day one of centurion test
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के बाद लोकेश राहुल ने कहा कि वो इस पारी में जितने शांत थे, उससे खुद भी हैरान हैं। राहुल ने इस मैच की पहली पारी में 122 रन बनाए और अभी रहाणे के साथ क्रीज पर जमे हुए हैं। टीम इंडिया को दूसरे दिन भी उनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। राहुल के शतक की बदौलत भारत इस मैच में अच्छी स्थिति में बना हुआ है। टीम इंडिया ने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं और अभी रहाणे के साथ राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। रहाणे 40 रन बना चुके हैं और फॉर्म में वापसी करने के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 
विज्ञापन


मैच के पहले दिन शतक लगाने के बाद राहुल ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा "यह सही मायने में खास है। हर शतक वाकई में आपसे कुछ न कुछ बाहर निकलवाता है और आपको काफी आनंद देता है। एक शतक के दौरान आप कई तरह की भावनाओं से गुजरते हैं। आप छह से सात घंटे तक बल्लेबाजी करते हैं, यही वो पारियां हैं जो एक खिलाड़ी के रूप में आपको स्थापित करती हैं, हम वाकई में इन्हें पसंद करते हैं। मुझसे यही उम्मीद की जाती है। एक बार अच्छी शुरुआत मिलने के बाद मैंने अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना शुरू किया और बहुत ज्यादा आगे का नहीं सोचा।"
विज्ञापन


राहुल और मयंक ने की शतकीय साझेदारी
राहुल ने इस मैच में मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की। इसके बाद कप्तान कोहली भी लय में दिख रहे थे, लेकिन 35 रन बनाने के बाद वो लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए। वहीं चेतेश्वर पुजारा अपने करियर में दूसरी बार पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अपनी बल्लेबाजी से मैं खुद हैरान हूं
राहुल ने बताया "हमारी तैयारी काफी अच्छी थी, जितने भी बल्लेबाजों ने पहले दिन बल्लेबाजी की उन सभी का ध्यान मैच और अपनी बल्लेबाजी पर था। मैं जब भी बल्लेबाजी के लिए उतरता हूं तब हालातों के हिसाब से मैच में रहने की कोशिश करता हूं। मैं जितना शांत था उससे मैंने खुद को हैरान किया। मैरा ध्यान हमेशा से ही मैच में बने रहने का होता है और जो भी गेंद आती है उसमें अपनी प्रतिक्रिया देने की कोशिश करता हूं। बहुत खुश हूं कि मैंने अच्छी तरह से दिन खत्म किया।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed