{"_id":"657ed344418a751bb4098f27","slug":"ind-vs-sa-ishan-kishan-withdrawn-from-team-india-test-squad-ks-bharat-named-as-replacement-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, इस खिलाड़ी को टीम में किया गया शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, इस खिलाड़ी को टीम में किया गया शामिल
Sun, 17 Dec 2023 04:30 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 17 Dec 2023 04:30 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर को होगी। यह मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्होंने पारिवारिक कारणों से छुट्टी मांगी है। बीसीसीआई ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया। ईशान को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया है। उनके स्थान पर केएस भरत को शामिल किया गया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर को होगी। यह मुकाबला सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरा और अंतिम टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा।
भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर)।
ईशान किशन का टेस्ट करियर
भारत के लिए 27 टेस्ट और 32 टी20 मैच खेलने वाले ईशान ने इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने दो टेस्ट में 78 रन बनाए हैं। इस दौरान 52 रन उनका उच्चतम स्कोर है। ईशान ने 78 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ ही जुलाई में अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था।
विज्ञापन
केएस भारत ने खेले हैं पांच टेस्ट
भारत के लिए केएस भरत ने अपना पहला टेस्ट इसी साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वह अब तक टीम इंडिया के लिए पांच टेस्ट मैचों में खेल चुके हैं। उन्होंने 18.43 की औसत से 129 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 44 रन है। भरत को अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौका मिलता है तो वह खुद को साबित करना चाहेंगे। बेहतरीन विकेटकीपिंग करने वाले इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी में अब तक कुछ खास नहीं किया है। इसी कारण उनका चयन पहले नहीं हुआ था। अब उन्हें जगह मिली है तो वह मौके को भुनाना चाहेंगे। हालांकि, उनके खेलने की संभावना काफी कम है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि केएल राहुल ही टेस्ट मैच में भी विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।