{"_id":"61f933208708b9043715b4c4","slug":"ind-vs-sa-is-kl-rahul-an-opener-or-a-middle-order-batsman-veteran-fast-bowler-ajit-agarkar-said-team-india-should-decide-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: केएल राहुल ओपनर हैं या मध्यक्रम के बल्लेबाज? दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा- टीम इंडिया जल्द करे फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: केएल राहुल ओपनर हैं या मध्यक्रम के बल्लेबाज? दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा- टीम इंडिया जल्द करे फैसला
Tue, 01 Feb 2022 06:48 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 01 Feb 2022 06:48 PM IST
सार
केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ओपनिंग की थी। इसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई। राहुल ने पिछले साल वनडे में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी। राहुल ओपनिंग में कोई कमाल नहीं कर सके और मध्यक्रम में ढह गया।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में ओपनिंग की थी। इसे लेकर उनकी जमकर आलोचना हुई। राहुल ने पिछले साल वनडे में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी। राहुल ओपनिंग में कोई कमाल नहीं कर सके और मध्यक्रम में ढह गया। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में माना जा रहा है कि वे मध्यक्रम में खेलेंगे। उनके क्रम में लगातार बदलाव को देखकर भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने टीम इंडिया को अहम सलाह दी है।
अगरकर को लगता है कि टीम को यह तय करने की जरूरत है कि उप-कप्तान केएल राहुल आगे ओपनिंग करेंगे या मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। टीम इंडिया छह फरवरी से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 16 फरवरी से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी।
अगरकर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम गेम प्लान में कहा, "मुझे लगता है कि टीम इंडिया को यह तय करने की जरूरत है कि केएल राहुल सलामी बल्लेबाज हैं या मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। वे दक्षिण अफ्रीका में कप्तान थे और उन्होंने जैसा प्रदर्शन किया वह मेरे लिए थोड़ा निराशाजनक था। वे चौथे और पांचवें नंबर पर काफी सफल रहे हैं। मुझे लगता है कि टीम इंडिया इसी नंबर पर उन्हें देख रही है।"
विज्ञापन
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि चूंकि टीम के पास इस क्रम को आजमाने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं, इसलिए यह निश्चित नहीं है कि राहुल ओपनिंग करते हुए भविष्य में दिखेंगे या नहीं। अगरकर ने कहा, "आपके पास ईशान किशन या यहां तक कि ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक खिलाड़ी हैं। उन्हें शीर्षक्रम में मौका दीजिए। हो सकता है कि यह प्रयोग सफल भी हो सकता है।"
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल।