{"_id":"61bec3e270297c29f954a4d2","slug":"ind-vs-sa-former-chief-selector-saba-karim-said-india-will-create-history-in-south-africa-in-test-series-team-india-can-series-with-such-a-margin","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पूर्व मुख्य चयनकर्ता बोले- भारत टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका में रचेगा इतिहास, इतने अंतर से श्रृंखला सकती है टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पूर्व मुख्य चयनकर्ता बोले- भारत टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका में रचेगा इतिहास, इतने अंतर से श्रृंखला सकती है टीम इंडिया
Sun, 19 Dec 2021 11:02 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:02 AM IST
सार
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। टीम इंडिया के एक पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने भारत के टेस्ट सीरीज जीतने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
टीम इंडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहु्ंच चुकी है। दोनों देशों के बीच इस सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे सबा करीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली इस सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। सबा करीम को लगता है कि इस बार भारत विराट कोहली की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर इतिहास रचने में सफल होगा।
विज्ञापन
भारत के पास सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका
पूर्व चीफ सिलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, इस बार भारत के पास दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका है। सबा करीम ने भविष्यवाणी करते हुए कहा टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2-0 या 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने में सफल होगी। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली टीम है जिसका सबूत बीते दो साल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिया। उन्होंने कहा कि बीते साल हम कंगारुओं के खिलाफ अपने प्रमुख छह खिलाड़ियों के बावजूद सीरीज जीते थे। इस बार भारत यही करिश्म दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कर सकता है।
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा भारत
यह सही है कि भारत ने बीते कुछ वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज जीतने का इतिहास रचा। वहीं इंग्लैंड दौरे को अगर देखा जाए तो भारत के पास 2-1 की बढ़त है। भारतीय टीम अब तक वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। लेकिन भारत आज तक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसकी सरजमीं पर सीरीज जीतने में नाकाम रहा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है वह अपनी कप्तानी में पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर नया इतिहास रचने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन