फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa: abhishek sharma lowest performances in t20i got out on four in 2nd match social media reactions

IND vs SA: दूसरे टी20 में भी नहीं चला युवराज के शिष्य का बल्ला, छोटी पारी खेलने पर फूटा फैंस का गुस्सा, देखें

Sun, 10 Nov 2024 08:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 10 Nov 2024 08:22 PM IST
सार

गकेबरहा में खेले जा रहे इस मैच में युवराज सिंह के शिष्य अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। गेराल्ड कोएत्जी ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों पारी के दूसरे ही ओवर में कैच कराया।

विज्ञापन
ind vs sa: abhishek sharma lowest performances in t20i got out on four in 2nd match social media reactions
अभिषेक शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। दोनों सलामी बल्लेबाज पांच रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। संजू सैमसन खाता भी नहीं खोल पाए जबकि अभिषेक शर्मा एक बार फिर प्रभावित करने में नाकाम रहे। 
विज्ञापन

दूसरे टी20 में भी नहीं चला अभिषेक का बल्ला
गकेबरहा में खेले जा रहे इस मैच में युवराज सिंह के शिष्य अभिषेक शर्मा एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए। वह सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए। गेराल्ड कोएत्जी ने उन्हें मार्को यानसेन के हाथों पारी के दूसरे ही ओवर में कैच कराया। इससे पहले डरबन में खेले गए मुकाबले में वह सिर्फ सात रन सके। यही वजह है कि फैंस अब उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शतकीय पारी के बाद नहीं खेली कोई बड़ी पारी
अभिषेक ने इसी साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू किया था। पहले मैच में शून्य पर आउट होने के बाद उन्होंने दूसरे टी20 में दमदार बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में सात चौकों और आठ छक्के की मदद से 100 रन बनाए। यह उनका भारत के लिए पहला शतक था। इस पारी के बाद उनके बल्ले से रन निकलना तो दूर, उन्हें विकेट पर टिकने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ भी रहे फ्लॉप
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी उनका बल्ला खामोश रहा था। इस दौरे पर वह सिर्फ 35 रन बना पाए थे। उन्हें आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दमदार प्रदर्शन पर टीम इंडिया में मौका मिला था। इस संस्करण में उन्होंने 16 मैचों में पांच अर्धशतकों की मदद से 484 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 204.22 का रहा। 24 वर्षीय बल्लेबाज का पिछली पांच पारियों में (16,15, 04, 07, 04) प्रदर्शन कुछ नहीं रहा है। वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। 

यहां देखें फैंस के रिएक्शंस...







विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed