फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 3rd Test Playing XI India probable playing 11 for Cape Town Test Virat Kohli return Hanuma Vihari out

IND vs SA 3rd Test Playing XI: क्या एक मैच के मेहमान बने हनुमा, कोहली के लिए होंगे बाहर? सिराज की जगह कौन?

Tue, 11 Jan 2022 02:23 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: रोहित राज Updated Tue, 11 Jan 2022 02:23 AM IST
सार

टीम इंडिया के पास केपटाउन में पहली बार टेस्ट जीतने की चुनौती होगी। अगर टीम इंडिया इस टेस्ट में पास हो जाती है तो वह दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में भी कामयाब हो सकती है। तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली की वापसी तय है। 

विज्ञापन
IND vs SA 3rd Test Playing XI India probable playing 11 for Cape Town Test Virat Kohli return Hanuma Vihari out
भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला आज से केपटाउन में खेला जाएगा। टीम इंडिया के पास इस मैदान पर पहली बार टेस्ट जीतने की चुनौती होगी। अगर टीम इंडिया इस टेस्ट में पास हो जाती है तो वह दक्षिण अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में भी कामयाब हो सकती है। तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कई बदलाव होंगे। विराट कोहली की वापसी तय है। वहीं, मोहम्मद सिराज का चोट के कारण बाहर जा सकते हैं।
विज्ञापन


विराट की वापसी का मतलब है कि हनुमा विहारी को बाहर जाना पड़ेगा। हनुमा ने जोहानिसबर्ग की दूसरी पारी में छोटी मगर बेहतरीन पारी खेली थी। हनुमा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण नाबाद 40 रन बनाए थे। उनकी बदौलत ही टीम इंडिया 200 रन से ज्यादा का स्कोर पार करने में सफल रही थी। हनुमा ने जोहानिबर्ग से पहले पिछला टेस्ट सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल खेला था। तब उन्होंने टेस्ट बचाने का काम किया था। हनुमा ने 161 गेंद पर नाबाद 23 रन बनाए थे।
विज्ञापन

IND vs SA 3rd Test Playing XI India probable playing 11 for Cape Town Test Virat Kohli return Hanuma Vihari out
हनुमा विहारी - फोटो : सोशल मीडिया
हनुमा ने विदेश में खेले हैं सबसे ज्यादा टेस्ट
अब सवाल ये उठता है कि क्या हनुमा टीम में गेस्ट अपियरेंस के लिए हैं? विदेशी मैदानों पर उन्हें जगह खाली होने पर मौका दिया जाता है। भारतीय मैदानों पर तो उनके बारे में सोचा भी नहीं जाता। भारत में उन्हें खेलने के लिए ज्यादा मौके ही नहीं मिले। अब तक 13 में से सिर्फ एक टेस्ट हनुमा भारत में खेले हैं। इस दौरान एक पारी में 10 रन बनाए थे। विदेशी मैदानों पर 12 टेस्ट में 35.47 की औसत से 674 रन बनाए हैं। 

राहुल द्रविड़ ने अय्यर और हनुमा को लेकर क्या कहा?
दोनों खिलाड़ी इस बात से दुखी होंगे कि लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें प्लेइंग-11 से बार-बार बाहर रहना पड़ता है। राहुल द्रविड़ ने जोहानिसबर्ग टेस्ट के बाद कहा था कि दोनों खिलाड़ियों को फिर से इंतजार करना होगा। हनुमा और अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। वरिष्ठ खिलाड़ियों को भी बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद शुरू में इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन

IND vs SA 3rd Test Playing XI India probable playing 11 for Cape Town Test Virat Kohli return Hanuma Vihari out
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
जगह बचाने में कामयाब हुए पुजारा-रहाणे
खराब फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाए थे। इससे उन्होंने एक बार फिर से अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। दोनों को पिछले कई टेस्ट से बाहर किए जाने की मांग हो रही है, लेकिन टीम प्रबंधन अनुभव के आधार पर उन्हें लगातार मौके दे रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर को भी केपटाउन टेस्ट में मौका नहीं मिलेगा।

ऋषभ पंत का क्या होगा?
ऋषभ पंत की जगह को लेकर भी बराबर बात हो रही है, लेकिन द्रविड़ उन्हें एक और मौका देना चाहते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे पंत की बल्लेबाजी से खुश हैं। द्रविड़ और कोहली दोनों अहम मौकों पर पंत के विकेट गंवाने से नाराज हैं। ऋद्धिमान साहा एक विकल्प हैं, लेकिन उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा। सिराज दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। ऐसे में ईशांत शर्मा या उमेश यादव में से किसी एक को मौका मिलेगा।

केपटाउन टेस्ट में ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11
केएल राहुल (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद  शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव या ईशांत शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed