IND vs SA: कप्तान बदला, किस्मत नहीं! शुभमन गिल के बाद ऋषभ पंत ने भी बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में गंवाया टॉस
कप्तान बदलने के बाद भी किस्मत भारतीय टीम के साथ नहीं रही। पंत ने टॉस के लिए सिक्का उछाला, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने 'हेड्स' कहा और कॉल सही बैठा। इसी के साथ भारत ने पिछले नौ टेस्ट में से आठवीं बार टॉस गंवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालांकि, कप्तान बदलने के बाद भी किस्मत भारतीय टीम के साथ नहीं रही। पंत ने टॉस के लिए सिक्का उछाला, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने 'हेड्स' कहा और कॉल सही बैठा। इसी के साथ भारत ने पिछले नौ टेस्ट में से आठवीं बार टॉस गंवाया।
🚨 Toss 🚨#TeamIndia have been asked to bowl first
विज्ञापन विज्ञापन
Updates ▶️ https://t.co/Wt62QebbHZ#INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/isE64twdaB — BCCI (@BCCI) November 22, 2025
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतते ही बल्लेबाजी चुनी, क्योंकि गुवाहाटी की लाल मिट्टी वाली पिच पहले दो दिनों तक बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जा रही है। पिच बाद में स्पिनर्स को मदद दे सकती है, लेकिन शुरुआती सत्र बल्लेबाजी के लिए अनुकूल बताया जा रहा है। पंत ने टॉस हारने के बाद शांत प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'विकेट बल्लेबाजr के लिए अच्छा लग रहा है, लेकिन पहले गेंदबाजी करना भी बुरा विकल्प नहीं है।'
टॉस की बदकिस्मती नियमित कप्तान शुभमन गिल के समय से चली आ रही है। गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज में एक भी टॉस नहीं जीत सके थे। हालांकि, भारत वह सीरीज 2–2 से बराबर करने में कामयाब रहा था। गिल ने अक्तूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में टॉस जरूर जीता था, लेकिन मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट में कोलकाता में फिर टॉस हार गए और भारत को उस मुश्किल पिच पर इसका खामियाजा भुगतना पड़ा, जहां चौथी पारी में भारत 124 रन तक नहीं पहुंच सका।
BCCI President Mr. Mithun Manhas and BCCI Honorary Secretary Mr. Devajit Saikia ring the bell to commence the opening day of the inaugural Test in Guwahati 🙌
— BCCI (@BCCI) November 22, 2025
Updates ▶️ https://t.co/Wt62QebbHZ#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @MithunManhas | @lonsaikia pic.twitter.com/yZNySWbaOS
भारत फिलहाल इस सीरीज में 0-1 से पीछे है और इस मैच को जीतकर बराबरी करने की चुनौती सामने है। भले ही टॉस भारत के पक्ष में न रहा हो, लेकिन टीम और फैंस की उम्मीदें अभी भी पंत की कप्तानी और टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं।
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।