{"_id":"692067f9f8cb1aaced0a5f57","slug":"ind-vs-sa-2nd-test-2025-live-streaming-telecast-channel-where-and-how-to-watch-india-vs-south-africa-test-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Live Streaming: गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Live Streaming: गुवाहाटी में पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी
Fri, 21 Nov 2025 06:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 21 Nov 2025 06:54 PM IST
सार
पहली बार है जब गुवाहाटी के बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
विज्ञापन
बावुमा और पंत
- फोटो : PTI
विस्तार
पहले टेस्ट मैच में स्पिनरों के सामने नतमस्तक होने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से गुवाहाटी में होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में स्पिन पहेली को सुलझाकर सीरीज बराबर करने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी। ये पहली बार है जब गुवाहाटी के बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है।
विज्ञापन
गिल की जगह पंत करेंगे कप्तानी
नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में पंत दूसरे टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे। यह पहली बार होगा जब लाल गेंद के प्रारूप में पंत राष्ट्रीय टीम की कमान संभालेंगे। गिल को कोलकाता टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी और वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पंत के लिए नेतृत्व करने की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाना आसान नहीं रहेगा। हालांकि, पंत इस चुनौती के लिए तैयार हैं।

स्पिन की पहेली सुलझानी होगी
पिछले तीन दशकों से घरेलू मैदान पर खेलते हुए भारतीय टीमों की अजेय रहने की जो चमक रही है, वह वर्तमान टीम के सामने गायब हो गई है। यह पिछले कुछ वर्षों में पहला अवसर होगा जब भारतीय टीम घरेलू मैदान पर जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत नहीं करेगी। उसकी टीम कमजोर नजर आ रही है और क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार यह अच्छी स्थिति नहीं है। पहले टेस्ट मैच में भारत को स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा था और अब टीम स्पिन की पहेली सुलझाना चाहेगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कब से खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर यानी शनिवार से खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बारसापाड़ा क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कितने बजे से शुरू होगा?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 8:30 बजे होगा।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज पढ़ सकते हैं।