फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd T20 Series Match Preview Head To Head Stats Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain

IND vs SA 2nd T20: कटक में छह साल बाद दक्षिण अफ्रीका से बदला लेने का मौका, कप्तान पंत की अग्निपरीक्षा

Sun, 12 Jun 2022 03:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 12 Jun 2022 03:42 PM IST
सार

युवा कप्तान ऋषभ पंत दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ वापसी की कोशिश करेंगे। साथ ही वे भारतीय गेंदबाजों से भी सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Series Match Preview Head To Head Stats Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
ट्रॉफी के साथ दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा और भारतीय कप्तान ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच कटक के बाराबाती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम सात बजे होगी और टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। 
विज्ञापन


युवा कप्तान ऋषभ पंत दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ वापसी की कोशिश करेंगे। साथ ही वे भारतीय गेंदबाजों से भी सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हराया था।
विज्ञापन

IND vs SA 2nd T20 Series Match Preview Head To Head Stats Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 16 टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने नौ मैच और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने सात मैच जीते हैं। भारतीय मैदान पर दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड और भी बेहतरीन है। यहां दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम ने चार मैच अपने नाम किए हैं।

टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। बात करें कटक की तो बाराबाती स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है। यह मैच अक्तूबर 2015 में खेला गया था। तब दक्षिण अफ्रीका ने भारत को छह विकेट से हराया था। टीम इंडिया के पास इसका बदला लेना का मौका होगा। मेहमान टीम के दो सदस्य डेविड मिलर और तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा उस टीम के सदस्य थे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार और अक्षर पटेल शामिल थे।

टी-20 में भारत-दक्षिण अफ्रीका में कांटे की टक्कर
  • कुल मैच: 16
  • भारत जीता: 09
  • दक्षिण अफ्रीका जीता: 07

IND vs SA 2nd T20 Series Match Preview Head To Head Stats Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : BCCI/Social Media
अचानक से कप्तानी की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद पंत को पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा जिसमें डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन ने बिना किसी परेशानी के 212 रन का मुश्किल लक्ष्य हासिल कर अपनी टीम को सीरीज में 1-0 से बढ़त दिला दी। पंत के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) भी इतनी अच्छी नहीं रही थी जिसमें वह अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके। 

भविष्य के सीमित ओवर क्रिकेट के कप्तान के तौर पर देखे जा रहे पंत की दावेदारी का ग्राफ आईपीएल के बाद अचानक से नीचे आ गया। इसके साथ ही हार्दिक पांड्या ने कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन किया और अपनी अगुआई में कमाल दिखाकर गुजरात टाइटंस को डेब्यू सीजन में खिताब दिला दिया।

भारत में दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार
  • कुल मैच: 05
  • भारत जीता: 01
  • दक्षिण अफ्रीका जीता: 04

पूर्ण रूप से फिट होकर लौटे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर पांड्या ने अपनी कप्तानी के साथ अपनी फॉर्म से भी प्रभावित किया। इसे देखते हुए भारत के अगले व्हाइट बॉल कैप्टन के लिए पांड्या का नाम ऊपर बढ़ता जा रहा है, जबकि पंत की दावेदारी कमजोर होती जा रही है।
विज्ञापन

IND vs SA 2nd T20 Series Match Preview Head To Head Stats Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
पहले मैच में दिखा ऋषभ पर दबाव
पंत की कप्तानी के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन उनका हावभाव भी उतना प्रभावशाली नहीं दिखा और वह कप्तानी के अपने डेब्यू मैच में दबाव में दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने आईपीएल के ‘पर्पल कैप’ विजेता युजवेंद्र चहल को भी कम गेंदबाजी कराई, जबकि वह उप विजेता राजस्थान रॉयल्स के लिए 27 विकेट चटकाकर आ रहे हैं। कोटला में इस लेग स्पिनर ने केवल दो ओवर डाले।

जहां तक पांड्या का सवाल है तो उन्होंने गुजरात टाइटंस के साथ खिताबी सफलता हासिल की। पांड्या ने भारत के लिए अंतिम मैच पिछले साल नवंबर में 2021 टी-20 विश्व कप में खेला था। उन्होंने पिछले मैच में 12 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर स्कोर 200 रन के पार कराया था, लेकिन वह गेंदबाजी में प्रभावित करने में सफल नहीं रहे थे जिसमें उन्होंने अपने एकमात्र ओवर में 18 रन लुटा दिए थे।

IND vs SA 2nd T20 Series Match Preview Head To Head Stats Playing 11 Prediction Today Match, Captain and Vice-Captain
डेविड मिलर और रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
उमरान कर सकते हैं आगाज
पंत के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी गेंदबाजी विभाग होगी जिसमें उन्हें अर्शदीप और तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बीच में से किसी एक को चुनने का फैसला करना होगा। जहां तक बल्लेबाजी का सवाल है तो यह बिल्कुल ‘परफेक्ट’ दिखती है, लेकिन नए लुक वाला तेज गेंदबाजी विभाग सीरीज के पहले मैच में सपाट दिखा। सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार में पुरानी तेजी नहीं दिखी और उन्होंने अंतिम ओवरों में रन लुटाए।

वहीं, हर्षल पटेल पर भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने रन बनाए। युवा आवेश खान भी प्रभावित करने में असफल रहे। हालांकि वह इस तिकड़ी में सबसे ‘इकोनोमिकल’ रहे। अर्शदीप और मलिक की जोड़ी नेट पर अपनी तेजी और सटीकता से प्रभावित करने का अथक प्रयास कर रही है जिससे ऐसी संभावना दिख रही है कि इनमें से एक को रविवार को डेब्यू का मौका दिया जा सकता है।

मिलर पर रखना होगा अंकुश
एक और हार का मतलब होगा कि पंत की अगुवाई वाली टीम को सीरीज जीतने के लिए लगातार तीन मैच जीतने होंगे जो काफी मुश्किल हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मिलर अपनी करियर की शानदार फॉर्म में हैं जिन्होंने आईपीएल में 484 रन जुटाकर गुजरात टाइटंस की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। उन्होंने इसी तर्ज पर सीरीज की शुरुआत की और कोटला पर वह स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खतरनाक दिखायी दिए।

क्विंटन डिकॉक अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, लेकिन लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए इस बल्लेबाज ने आईपीएल में 508 रन बनाए थे और वह यहां इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। वान डर डुसेन का स्ट्राइक रेट भी काफी अच्छा है, जिससे यह तिकड़ी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजी की रीढ़ है। वहीं कगिसो रबाडा और एनरिक नॉर्त्जे भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा रन जुटाने से रोकना चाहेंगे।

ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत(कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या(उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), तेंबा बावुमा, ड्वेन प्रिटोरियस, रसी वान डर डुसेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्जे, तबरेज शम्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed