फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st test KL Rahul golden form continues becomes second Indian opener after Wasim Jaffer to score a century in South Africa

IND vs SA: केएल राहुल का गोल्डन फॉर्म जारी, दक्षिण अफ्रीका में 15 साल बाद किसी भारतीय ओपनर ने जड़ा शतक

Mon, 27 Dec 2021 12:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Dec 2021 12:25 AM IST
सार

राहुल ने पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के तीसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में शतकीय पारी खेलने वाले भारत के दूसरे ओपनर बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs SA 1st test KL Rahul golden form continues becomes second Indian opener after Wasim Jaffer to score a century in South Africa
केएल राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के ओपनर केएल राहुल का गोल्डन फॉर्म जारी है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक लगाया है। राहुल ने पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के तीसरे सत्र में अपना शतक पूरा किया। राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में शतकीय पारी खेलने वाले भारत के दूसरे ओपनर बन गए हैं।
विज्ञापन


भारतीय टीम के लिए 15 साल पहले वसीम जाफर ने बतौर ओपनर शतक लगाया था। उन्होंने जनवरी 2007 में केपटाउन में 116 रन की पारी खेली थी। उसके बाद से भारतीय टीम दो बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई, लेकिन कोई भी ओपनर शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सका था। राहुल ने उस सूखे को समाप्त किया है।
विज्ञापन


राहुल ने पिछला शतक लॉर्ड्स में लगाया था
राहुल के लिए पिछले कुछ टेस्ट मैच शानदार रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में 84 रन की पारी खेली थी। उसके अगले टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर 129 रन बनाए थे। राहुल अगले दो टेस्ट में फेल रहे थे। राहुल के करियर को देखें तो उन्होंने अपने सात शतक में से छह शतक विदेशी मैदानों पर लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल के शतकों की लिस्ट
खिलाफ रन मैदान
ऑस्ट्रेलिया 110 सिडनी
श्रीलंका 108 कोलंबो
वेस्टइंडीज 158 किंग्स्टन
इंग्लैंड 199 चेन्नई
इंग्लैंड 149 ओवल
इंग्लैंड 129 लॉर्ड्स
दक्षिण अफ्रीका 100* सेंचुरियन

दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले 10वें भारतीय बने राहुल
दक्षिण अफ्रीका में भारत के लिए सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, प्रवीण आमरे, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, वसीम जाफर, कपिल देव, चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग शतक लगा चुके हैं। तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा पांच शतक हैं। कोहली दो बार तीन अंकों का आंकड़ा छू सके हैं। इन दोनों के अलावा सभी बल्लेबाजों के नाम सिर्फ एक ही शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed