फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st T20i 2022 India vs South Africa t20 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points

IND vs SA Analysis: बुमराह-भुवी के बिना गेंदबाजी में दिखा दम, कोहली-रोहित फ्लॉप पर राहुल-सूर्या ने दिलाई जीत

Wed, 28 Sep 2022 11:03 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत के युवा गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। इसके बाद मुश्किल हालातों में अनुभवी रोहित-विराट फेल हुए पर राहुल और सूर्यकुमार जीत दिलाकर ही वापस लौटे। 
 

विज्ञापन
IND vs SA 1st T20i 2022 India vs South Africa t20 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतकर विजयी आगाज किया है। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की और पहली 15 गेंदों में सिर्फ नौ रन देकर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। यहीं से मैच में भारत की जीत तय हो गई थी। हालांकि, इसके बाद अफ्रीकी टीम ने लड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन भारत ने आठ विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर की जोड़ी ने खासा प्रभावित किया। इसके बाद लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन


IND vs SA: पावरप्ले में चमके भारतीय गेंदबाज लेकिन 19वें ओवर की समस्या बरकरार, फिर लुटाए 17 रन, अर्शदीप भी फेल
विज्ञापन

IND vs SA 1st T20i 2022 India vs South Africa t20 Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी-20 मैच - फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर-बुमराह के बिना चमकी गेंदबाजी
इस मैच में भारत के दो सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं थे। शानदार लय में चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक को भी आराम दिया गया था। ऐसे में रोहित के पास सिर्फ पांच गेंदबाज थे और गेंदबाजी कमजोर दिख रही थी। हालांकि, मैच शुरू होने के 15 गेंद बाद ही सभी को पता चल चुका था कि भारत की गेंदबाजी कमजोर नहीं है। अर्शदीप और दीपक चाहर ने 15 गेंद के अंदर नौ रन के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था। इन दोनों की शानदार गेंदबाजी भारत के लिए सुखद है। टी20 विश्व कप में भी भारत को इनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इन दोनों गेंदबाजों ने शुरुआती तीन ओवरों में ही मैच का नतीजा तय कर दिया था। 

image

बाद के ओवरों में हर्षल पटेल, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन ने भी शानदार गेंदबाजी की। अश्विन ने तो अपने चार ओवरों में सिर्फ आठ रन दिए। भारतीय गेंदबाजों का यह प्रदर्शन सुखद है। 

IND vs SA: बुमराह के दूसरी बार चोटिल होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, कहा- मुंबई के लिए तो पूरे 14 मैच खेले थे

बीच के ओवरों में गेंदबाजी अभी भी चिंता का विषय
भारत के लिए बीच के ओवरों में और अंतिम ओवरों में गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। इस मैच में भई भारतीय गेंदबाज बीच के ओवरों में सिर्फ एक रन ले पाए। दक्षिण अफ्रीका के पांच बल्लेबाजों को नौ रन के स्कोर पर आउट करने के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों को 97 रन बनाने दिए। भारत को इस पर काम करना होगा। पिच को देखते हुए भारतीय गेंदबाज आसानी से दक्षिण अफ्रीका को ऑल आउट कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

image

19वां ओवर बढ़ा रहा चिंता
एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने 19वें ओवर में जमकर रन लुटाए। इस बार अर्शदीप ने 19वें ओवर में 17 रन दे दिए। अब तक भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह 19वां ओवर करते हुए महंगे साबित हो चुके हैं। टीम इंडिया को जल्द ही 19वें ओवर का तोड़ निकालना होगा वरना यह कमजोरी विश्व कप में भारी पड़ सकती है।

IND vs SA: अर्शदीप और चाहर की जोड़ी ने किया कमाल, नौ रन पर पांच विकेट झटके, 15 गेंदों में बने तीन बड़े रिकॉर्ड 
विज्ञापन

रोहित-कोहली का रवैया चिंता का विषय
मुश्किल पिच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए, जबकि विराट कोहली तीन रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में पिच मुश्किल थी और लक्ष्य भी छोटा था। ऐसे में सीनियर खिलाड़ियों से उम्मीद की जाती है कि वह क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करेंगे। विराट इसी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मैच में ऐसा नहीं हुआ। रोहित सिर्फ दो गेंद और कोहली नौ गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो गए। पिच के हिसाब से इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों को अपने खेल में बदलाव करना होगा। 

image

राहुल-सूर्यकुमार ने जीता दिल
लोकेश राहुल ने इस मैच में अपनी छवि के अनुसार बल्लेबाजी की। मुश्किल पिच में उन्होंने पहले अपना समय लिया और नजरें जमाने के बाद बड़े शॉट भी खेले। उन्होंने 56 गेंद में 51 रन की धीमी पारी खेली, लेकिन मैच में इसी के जरूरत थी। उनका लय में आना भारत के लिए सुखद पहलू है। वही, सूर्यकुमार यादव टी20 में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बनने की रेस में मजबूती से कदम बढ़ा रहे हैं। इस मैच में भी उन्होंने 33 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली। इसमें तीन छक्के और पांच चौके शामिल थे। वह भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उनकी शानदार फॉर्म भारत के लिए सबसे सकारात्मक पहलू है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed