{"_id":"633f5197024c383413528e22","slug":"ind-vs-sa-1st-odi-south-africa-s-straight-world-cup-qualification-win-beat-india-by-nine-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 1st ODI: जीत से दक्षिण अफ्रीका के सीधे विश्व कप क्वालिफिकेशन को मिला बल, भारत को नौ रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 1st ODI: जीत से दक्षिण अफ्रीका के सीधे विश्व कप क्वालिफिकेशन को मिला बल, भारत को नौ रन से हराया
Fri, 07 Oct 2022 03:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 07 Oct 2022 03:37 AM IST
सार
भारत पर जीत के साथ उसे 10 अंक मिले और अब उसके 59 अंक हो गए हैं। आठवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज के 88 अंक हैं। इस लिहाज से द. अफ्रीका के लिए यह सीरीज बेहद अहम है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में अगले वर्ष होने वाले वनडे विश्व कप में कुल 10 टीमें खेलनी हैं। आईसीसी ने सुपर लीग में 13 टीमों को शामिल किया है, जिसमें से 8 टीमों को विश्व कप के लिए सीधे प्रवेश मिलना है। मेजबान होने के नाते भारत को सीधे प्रवेश मिल चुका है।
बाकी बची 5 टीमों और निचले क्वालिफायर से क्वालिफाई करके आई एसोसिएट देशों की पांच टीमों के बीच विश्व कप क्वालिफायर खेला जाएगा। इसमें प्रथम दो स्थान पर रहने वाले टीमों को विश्व कप केलिए प्रवेश मिलेगा। द. अफ्रीका के लिए दिक्कत यह है कि वह इस वक्त सुपर लीग में 11वें स्थान पर है।
भारत पर जीत के साथ उसे 10 अंक मिले और अब उसके 59 अंक हो गए हैं। आठवें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज के 88 अंक हैं। इस लिहाज से द. अफ्रीका के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। यहां जीत उसे विश्व कप के सीधे क्वालिफिकेशन के नजदीक ले जाएगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में भारत को नौ रन से हरा दिया है। बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शिखर धवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। अफ्रीकी टीम को शुरुआती झटके देने के बावजूद टीम इंडिया उन्हें कम स्कोर पर नहीं रोक पाई।
क्लासेन प्लेयर ऑफ द मैच
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में चार विकेट गंवाकर 249 रन बनाए। डेविड मिलर 63 गेंदों में 75 रन और हेनरिक क्लासेन 65 गेंदों में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 240 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने 63 गेंदों में सबसे ज्यादा 86* रन बनाए। वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।