फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Video Watch Rahul Dravid enthusiasm was shown after the victory see how Indian coach celebrated

IND vs PAK Video: जीत के बाद दिखा राहुल द्रविड़ का जोश, वीडियो में देखें भारतीय कोच ने कैसे मनाया जश्न

Mon, 24 Oct 2022 10:38 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Oct 2022 10:38 AM IST
सार

मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए। इनमें भारतीय खिलाड़ी और फैंस जश्न मना रहे थे। आईसीसी ने भी कई वीडियो शेयर किए। इनमें से एक वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। उन्हें कोच राहुल द्रविड़ का अलग ही अवतार देखने को मिला।

विज्ञापन
IND vs PAK Video Watch Rahul Dravid enthusiasm was shown after the victory see how Indian coach celebrated
जीत के बाद राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने पाकिस्तान को मेलबर्न में 90 हजार दर्शकों के सामने रविवार (23 अक्तूबर) को रौंद दिया। पूर्व कप्तान विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी ने टीम को जीत दिलाई। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए। इनमें भारतीय खिलाड़ी और फैंस जश्न मना रहे थे। आईसीसी ने भी कई वीडियो शेयर किए। इनमें से एक वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। उन्हें कोच राहुल द्रविड़ का अलग ही अवतार देखने को मिला।
विज्ञापन

आखिरी गेंद पर अश्विन के एक रन लेते ही पूरी टीम और स्टेडियम में बैठे दर्शक जश्न मनाने लगे। डगआउट में बैठे खिलाड़ी एक-दूसरे को गले लगाने।  इतने राहुल द्रविड़ सामने आए। वह पूरे जोश में दिखाई दिए। द्रविड़ का ऐसा अवतार कम ही देखने को मिलता है। वह हमेशा शांत दिखने वाले खिलाड़ियों की श्रेणी में गिने जाते हैं। आईसीसी द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्शदीप और हार्दिक ने पाकिस्तान को रोका
कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया। जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
विज्ञापन

आखिरी पांच ओवरों में कैसे बदला मैच
भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में छह रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में छह रन बने।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो

18वें ओवर में कोहली ने गियर बदला और शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए। उस ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए। 

चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली। चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद अश्विन ने एक रन लेकर मैच जिता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed