{"_id":"634aa2148724656f87326fea","slug":"ind-vs-pak-t20-world-cup-pcb-appoints-dedicated-physiotherapist-for-shaheen-afridi-and-fakhar-zaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: शाहीन अफरीदी और फखर जमान को फिट रखने के लिए पाकिस्तान का नया प्लान, मिलेगी यह स्पेशल सुविधा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: शाहीन अफरीदी और फखर जमान को फिट रखने के लिए पाकिस्तान का नया प्लान, मिलेगी यह स्पेशल सुविधा
Sat, 15 Oct 2022 05:35 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 15 Oct 2022 05:35 PM IST
सार
फखर को पहले स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। लेग स्पिनर उस्मान कादिर के चोटिल होने के बाद उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। अभ्यास मैचों के दौरान फखर की फिटनेस को देखा जाएगा।
विज्ञापन
शाहीन अफरीदी और फखर जमां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। उसका पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को भारत से होगा। पाकिस्तान के लिए अच्छी बात यह है कि उसके मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां टीम में वापस लौट आए हैं। दोनों पूरी तरह फिट हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इनदोनों को फिट रखने के लिए स्पेशल सुविधा देने का फैसला किया है।
पीसीबी ने शाहीन अफरीदी और फखर जमां की देखभाल के लिए एक स्पेशल फिजियोथेरेपिस्ट को नियुक्त किया है। पीसीबी के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से इसकी पुष्टि की है। सूत्र के मुताबिक, अफरीदी और फखर के घुटने की चोटों के कारण बोर्ड ने लंदन के एक फिजियोथेरेपिस्ट डॉ जावेद अख्तर मुगल को खिलाड़ियों के साथ जुड़ने के लिए कहा है।
सूत्र ने कहा, ''डॉ मुगल लंदन में शाहीन और फखर के रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया का हिस्सा थे, इसलिए वह उनकी चोटों को अच्छी तरह से जानते हैं। यही कारण है कि पीसीबी अध्यक्ष ने फैसला किया कि दो खिलाड़ियों, विशेष रूप से शाहीन को वर्ल्ड कप के दौरान विशेष देखभाल की आवश्यकता है। पीसीबी दोनों खिलाड़ियों को पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक संपत्ति मानता है। बोर्ड यह अच्छी तरह से जानता है कि घुटने का चोट कितना संवेदनशील होता है।''
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: कप्तान रोहित ने शमी की फिटनेस को लेकर कही यह बात, बुमराह की भी चोट पर दिया बड़ा अपडेट
अफरीदी और फखर शनिवार (15 अक्तूबर) को टीम के साथ ब्रिस्बेन में जुड़े। दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ अभ्यास मैच में खेल सकते हैं। अफरीदी जुलाई के मध्य श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह एशिया कप में भी नहीं खेल पाए थे। वहीं, फखर को एशिया कप के फाइनल में चोट लगी थी।
फखर को पहले स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था। लेग स्पिनर उस्मान कादिर के चोटिल होने के बाद उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया। अभ्यास मैचों के दौरान फखर की फिटनेस को देखा जाएगा। 32 साल के इस बल्लेबाज के टीम में शामिल होने से पाकिस्तान को मध्यक्रम में एक और विकल्प मिलेगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टूर्नामेंट से पहले मिले सभी 16 टीमों के कप्तान, रोहित बोले- भारत-पाक मैच पर बात करने का मतलब नहीं
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी और शान मसूद।