फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Over 11000 Security Personnel To Be Deployed In Ahmedabad India vs Pakistan World Cup 2023

IND vs PAK: महामुकाबले की तैयारी; 11000 सुरक्षाकर्मियों की चप्पे-चप्पे पर नजर, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

Mon, 09 Oct 2023 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 09 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

IND vs PAK World Cup: अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने कहा कि अहमदाबाद में पिछले 20 वर्षों में शहर में खेले गए क्रिकेट मैचों के दौरान कभी भी सांप्रदायिक हिंसा नहीं देखी गई है। एहतियात के तौर पर कई सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन
IND vs PAK Over 11000 Security Personnel To Be Deployed In Ahmedabad India vs Pakistan World Cup 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 14 अक्तूबर को बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने भी कमर कस ली है। मैच के दौरान गुजरात पुलिस, एनएसजी, आरएएफ और होम गार्ड सहित विभिन्न एजेंसियों के 11,000 से अधिक कर्मियों को स्टेडियम में तैनात किया जाएगा। सोमवार को इसकी जानकारी अहमदाबाद पुलिस के अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि धमकियों के बाद उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी एस मलिक ने कहा कि अहमदाबाद में पिछले 20 वर्षों में शहर में खेले गए क्रिकेट मैचों के दौरान कभी भी सांप्रदायिक हिंसा नहीं देखी गई है। एहतियात के तौर पर कई सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। इससे पहले दिन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मैच के लिए पुलिस की योजना की समीक्षा करने के लिए गांधीनगर में गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी, राज्य के पुलिस महानिदेशक विकास सहाय, जी एस मलिक और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

IND vs PAK Over 11000 Security Personnel To Be Deployed In Ahmedabad India vs Pakistan World Cup 2023
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद - फोटो : IPL/BCCI
मुख्यमंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की है और पुलिस को यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है कि मैच के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो। मलिक ने कहा कि स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शकों की आवाजाही और एक ईमेल के माध्यम से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हाल ही में जारी की गई धमकी जैसे कारकों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मलिक ने कहा, ''7000 से अधिक पुलिस कर्मियों के साथ हम मैच के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा और शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 4000 होम गार्ड तैनात करेंगे। इन कर्मियों के अलावा हम तीन 'हिट टीमें' तैनात करेंगे। एनएसजी की एक एंटी-ड्रोन टीम और बम का पता लगाने और निपटान दस्ते की नौ टीमों का भी उपयोग किया जाएगा।''

IND vs PAK Over 11000 Security Personnel To Be Deployed In Ahmedabad India vs Pakistan World Cup 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
महामुकाबले के लिए ऐसी होगी तैयारी
मलिक ने कहा कि महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक रैंक के चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और 21 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक के अधिकारी मैच के दिन कर्मियों की निगरानी और मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, ''राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की 13 कंपनियों के अलावा हम अपनी सुरक्षा व्यवस्था के हिस्से के रूप में रैपिड एक्शन फोर्स की तीन कंपनियों को तैनात करेंगे। आरएएफ शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखेगी।''

मलिक ने कहा, ''मैच के दौरान किसी भी रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (सीबीआरएन) आपात स्थिति के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी शहर में तैनात किया जाएगा।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed