फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs pak: kamran akmal suggested virat kohli not to open in t20 world cup 2024

IND vs PAK: भारत की बैटिंग लाइनअप पर आया पाकिस्तान से सुझाव, दिग्गज ने कोहली को दी ओपनिंग नहीं करने की सलाह

Sun, 09 Jun 2024 01:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 09 Jun 2024 01:28 PM IST
सार

35 वर्षीय बल्लेबाज अब टी20 विश्व कप में भी भारत के लिए ओपनिंग करते दिख रहे हैं। हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी करते देखा गया था। हालांकि, इस मैच में वह सिर्फ एक रन बना पाए थे।

विज्ञापन
ind vs pak: kamran akmal suggested virat kohli not to open in t20 world cup 2024
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए भारतीय टीम तैयार है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने भारत की बैटिंग लाइनअप को लेकर सुझाव दिया है। दिग्गज ने विराट कोहली को ओपनिंग नहीं करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


आईपीएल में विराट ने जीता ऑरेंज कैप
टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आईपीएल 2024 में खेलते देखा गया था। इस टूर्नामेंट में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 15 मैचों में 741 रन बनाए थे। आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए किंग कोहली ने एक शतक और पांच अर्धशतक लगाए थे। 
विज्ञापन


आयरलैंड के खिलाफ नहीं चला कोहली का बल्ला
35 वर्षीय बल्लेबाज अब टी20 विश्व कप में भी भारत के लिए ओपनिंग करते दिख रहे हैं। हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाजी करते देखा गया था। हालांकि, इस मैच में वह सिर्फ एक रन बना पाए थे। उन्हें मार्क अडेयर ने बेन व्हाइट के हाथों कैच आउट कराया था। अब पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने उन्हें ओपनिंग नहीं करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकमल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की सलाह
42 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने कहा,  "मुझे नहीं लगता है कि भारत की बल्लेबाजी क्रम अभी सही है। विराट कोहली नंबर 3 पर आकर दवाब झेल सकते हैं और मैच को खत्म कर सकते हैं और ये टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल को बल्लेबाजी की शुरुआत करनी चाहिए और कोहली को तीसरे नंबर पर ही आना चाहिए। वहीं अगर भारत रोहित-कोहली को बतौर ओपनर उतारता है तो वो किसी भी वक्त फंस सकते हैं। तीसरे नंबर पर कोहली एक छोर को संभाले रह सकते हैं और खेल को खत्म कर सकते हैं। मुझे लगता है कि कोहली से ओपनिंग करवाकर भारत गलती कर रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed