IND vs PAK: ना-ना करते तीसरी बार भिड़ंत को तैयार भारत-पाकिस्तान, 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल में टक्कर
41 साल में पहली बार भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। सोशल मीडिया पर भी इस मुकाबले को लेकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विस्तार
भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला सिर्फ एक साधारण मैच नहीं होता, बल्कि इसमें दोनों देशों के प्रशंसकों की भावनाओं का सैलाब भी उमड़ता है। जब टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी, तब प्रशंसकों ने मांग की थी कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार कर देना चाहिए। लेकिन भारतीय टीम ने जब ग्रुप चरण के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया तब फैंस गदगद हो गए। इसके बाद दोनों टीमें 21 सितंबर (रविवार) को आमने-सामने आईं, जिसमें भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को सुपर-4 मैच में पटखनी दी। अब दोनों टीमें 28 सितंबर को एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
Early Match Prediction 😂🤲#INDvsPAK #PAKvIND #AsiaCupFinal pic.twitter.com/eSJxvDi5FG
— Vijay (@Being_Balu) September 27, 2025
I think, Abhishek Sharma will score a century in the Finals against Pakistan 🇵🇰
— Richard Kettleborough (@RichKettle07) September 27, 2025
That's my Prediction #INDvsPAK pic.twitter.com/wkKjmWjTMk
Ye Asia cup me ind vs pak kitni bar ho gaya bhai??
— Ridzie (@ridzieluvbts360) September 27, 2025
3 match back to back in a single Asia cup, once again ind vs pak in Asia cup 2025, the behaviour are they doing it is not expectable it's not showing any sportsmanship. Our team speak with game 🇮🇳. #IndiaVsPakistan #AsiaCup2025 #final
— PRADYUMNA SAHU (@GAMINGWITHNUXAL) September 27, 2025