फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Records: India Defends T20 World Cup Lowest Totals against Pakistan Know Stats

IND vs PAK: भारत ने रच दिया इतिहास, T20 WC में सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया; पाकिस्तान के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

Mon, 10 Jun 2024 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jun 2024 11:30 AM IST
सार

IND vs PAK T20 World Cup 2024 : भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था।

विज्ञापन
IND vs PAK Records: India Defends T20 World Cup Lowest Totals against Pakistan Know Stats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC

विस्तार

भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। एक में पाकिस्तान को जीत मिली। यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में छह-छह मैच जीते थे। अब भारतीय टीम सबसे आगे हो गई है।
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वाधिक जीत 
कितने मैचों में जीत टीम खिलाफ
7 भारत पाकिस्तान
6 पाकिस्तान बांग्लादेश
6 श्रीलंका वेस्टइंडीज

भारत ने सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया

IND vs PAK Records: India Defends T20 World Cup Lowest Totals against Pakistan Know Stats
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : amar ujala
इतना ही नहीं भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया है। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका की बराबरी की। दोनों ने 120 रन के लक्ष्य का बचाव किया है। श्रीलंका ने ऐसा 2014 टी20 विश्व कप में चटगांव में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। वहीं, टी20 में भारतीय टीम द्वारा बचाया गया यह सबसे कम स्कोर भी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में 139 रन के लक्ष्य का बचाव किया था। 

टी20 विश्व कप में सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया गया
किस स्कोर
का बचाव किया
टीम खिलाफ स्थान साल
120 श्रीलंका न्यूजीलैंड चटगाँव 2014
120 भारत पाकिस्तान न्यूयॉर्क 2024*
124 अफगानिस्तान वेस्टइंडीज नागपुर 2016
127 न्यूजीलैंड भारत नागपुर 2016
129 दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड लॉर्ड्स 2009
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने कर दिया कमाल

IND vs PAK Records: India Defends T20 World Cup Lowest Totals against Pakistan Know Stats
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी टीम द्वारा बचाया गया यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2021 में जिम्बाब्वे ने हरारे में पाकिस्तान को 119 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया था। इसके बाद टीम इंडिया है। भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह आठ महीने के अंदर दूसरी बार है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।

टी20 में भारत द्वारा सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया गया
किस स्कोर
का बचाव किया
विपक्षी टीम स्थान साल
120 पाकिस्तान न्यूयॉर्क 2024*
139 जिम्बाब्वे हरारे 2016
145 इंग्लैंड नागपुर 2017
147 बांग्लादेश बेंगलुरु 2016
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

IND vs PAK Records: India Defends T20 World Cup Lowest Totals against Pakistan Know Stats
भारतीय टीम - फोटो : ICC/BCCI
भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलटा। रिजवान-शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह-अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी। 

टी20 में पाकिस्तान के विरुद्ध सबसे कम लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव
रन विपक्षी टीम स्थान साल
119 जिम्बाब्वे हरारे 2021
120 भारत न्यूयॉर्क 2024*
128 ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2010
130 इंग्लैंड अबू धाबी 2012
131 ज़िम्बाब्वे पर्थ 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed