फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan

ODI WC 2023: आगे बढ़ा भारत का विजय रथ, एक लाख दर्शकों के सामने पाकिस्तान को हरा अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा

Sat, 14 Oct 2023 09:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 14 Oct 2023 09:15 PM IST
सार

IND Vs PAK Highlights: भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को भी हरा दिया। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी।

विज्ञापन
IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने विश्व कप के 12वें मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। यह विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की लगातार आठवीं जीत है। वह अब तक उसके खिलाफ नहीं हारी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ी जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में अब छह अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड के भी छह अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के आधार पर रोहित शर्मा की टीम पहले स्थान पर है। भारत का नेट रनरेट +1.821 हो गया। वहीं, न्यूजीलैंड का नेट रनरेट +1.604 है। पाकिस्तान चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकार है, लेकिन उसका नेट रनरेट गिरकर -0.137 हो गया।
विज्ञापन


भारत ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। उसने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अब अपने चिर प्रतिद्वंद्वी को भी हरा दिया। टीम इंडिया का अगला मुकाबला 19 अक्तूबर को बांग्लादेश से पुणे में होगा। वहीं, पाकिस्तान की टीम 20 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में खेलेगी।
विज्ञापन

IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
छोटी पारी के दौरान में दिखे शुभमन गिल
पाकिस्तान से मिले 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर लौटने वाले शुभमन गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। शाहीन अफरीदी ने शादाब खान के हाथों उन्हें कैच कराया। शुभमन लय में नजर आए और यह आगे के मैचों के लिए टीम इंडिया के नजरिए से अच्छी खबर है। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए। कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन

IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली नहीं खेल पाए बड़ी पारी
पाकिस्तान के खिलाफ आमतौर पर बड़ी पारी खेलने वाले विराट इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर सके। वह क्रीज पर टिकने के बाद आउट हो गए। कोहली ने 18 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। हसन अली की गेंद पर मोहम्मद नवाज को कैच थमा बैठे। उनके बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए। श्रेयस ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की।

IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने की छक्कों की बारिश
रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी। इस मैच में भी उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। रोहित 63 गेंद पर 86 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.51 का रहा। रोहित ने अपनी पारी के दौरान वनडे में 300 छक्के भी पूरे किए। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस ने लगाया विजयी चौका
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर मैच को समाप्त किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 36 रन की साझेदारी की। अय्यर ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया और मैच को समाप्त किया। वह 62 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के लगाए। केएल राहुल 29 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से दो चौके निकले।

IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
इससे पहले पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन पर पवेलियन लौट गए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। इनके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गए।

IND Vs PAK highlights cricket world cup 2023 rohit sharma Shreyas Iyer bumrah Kuldeep India beats Pakistan
मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की। - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
टीम इंडिया के लिए पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed