Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Haris Rauf’s Provocative ‘Plane Crash’ Gesture Sparks Outrage After India’s Dominant Win

IND vs PAK: फैंस ने कोहली के नाम से चिढ़ाया तो भड़के हारिस रऊफ, की शर्मनाक हरकत; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Mon, 22 Sep 2025 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 22 Sep 2025 09:21 AM IST
सार

हारिस रऊफ ने पहले '6-0' का इशारा किया और फिर हाथ से विमान गिरने जैसा जेस्चर किया। भारतीय फैंस इसे बेहद आपत्तिजनक मान रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK: Haris Rauf’s Provocative ‘Plane Crash’ Gesture Sparks Outrage After India’s Dominant Win
हारिस रऊफ - फोटो : Twitter

विस्तार

एशिया कप 2025 सुपर-4 के हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। यह टीम इंडिया की एशिया कप में लगातार दूसरी जीत रही। हालांकि, मैदान पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की एक शर्मनाक हरकत चर्चा का विषय बन गई। मैच के दौरान सीमा रेखा के पास फील्डिंग करते समय रऊफ ने भारतीय फैंस को उकसाने वाला जेस्चर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


हारिस रऊफ ने पहले '6-0' का इशारा किया और फिर हाथ से विमान गिरने जैसा जेस्चर किया। भारतीय फैंस इसे बेहद आपत्तिजनक मान रहे हैं, क्योंकि यह जेस्चर कथित रूप से पाकिस्तान के उस दावे से जोड़ा जा रहा है जिसमें कहा गया था कि उन्होंने सैन्य संघर्ष के दौरान छह भारतीय फाइटर जेट गिराए थे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

कोहली चैंट्स से भड़के रऊफ
मैच के दौरान हारिस रऊफ को बाउंड्री पर फील्डिंग करते समय भारतीय दर्शकों की तरफ से 'विराट कोहली... विराट कोहली' के नारे सुनने पड़े। फैंस उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की याद दिला रहे थे, जब कोहली ने रऊफ के ओवर में लगातार दो छक्के जड़कर मैच पलट दिया था। इसी बीच रऊफ ने उकसाने वाले जेस्चर किए, जिससे माहौल और गरम हो गया।
 
विज्ञापन

रऊफ की गिरी हुई हरकत
जो रऊफ ने इसके बाद किया, वह बेहद उकसाने वाला था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने फैंस की ओर '6-0' का इशारा किया, जो पाकिस्तान के उस अप्रमाणित दावे की तरफ इशारा था कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमान गिराए थे। '6-0' जेस्चर के बाद रऊफ ने हाथ से हावभाव करते हुए विमानों के गिरने की नकल भी की। रऊफ की अभिषेक और शुभमन ने भी काफी धुनाई की थी। दोनों की शानदार बल्लेबाजी से चिढ़कर हारिस अभिषेक से भिड़ भी गए थे, लेकिन अभिषेक ने शानदार जवाब दिया था।
 
 
विज्ञापन

प्रैक्टिस सेशन में भी सुनाई दिए '6-0' नारे
ये विवाद मैच से एक दिन पहले ही शुरू हो गया था। दुबई स्थित आईसीसी अकादमी में पाकिस्तान टीम के ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी खिलाड़ी ‘6-0, 6-0’ चिल्लाते नजर आए थे। हालांकि उस समय इसे मजाक में खेल के स्कोर से जोड़कर देखा गया, लेकिन अब मैच के दौरान किए गए जेस्चर ने इस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, भारतीय उनकी हरकतों पर मीम्स भी बना रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ कितने युद्ध जीते?' इसमें फैन ने हारिस के शून्य बनाने वाली तस्वीर लगाई है।
 
 

पाकिस्तान का डबल स्टैंडर्ड?
पाकिस्तान और उसके कई पूर्व क्रिकेटर्स बार-बार कहते हैं कि राजनीति और खेल को अलग रखना चाहिए, लेकिन मैदान पर ऐसे विवादित जेस्चर उनके खिलाड़ियों के रवैये पर सवाल खड़े करते हैं। भारतीय फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि यह खेल भावना के खिलाफ है। यह विवाद अभी और बढ़ सकता है क्योंकि फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ सोशल मीडिया पर हारिस रऊफ की हरकत की आलोचना कर रहे हैं। कई लोग आईसीसी से इस पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

फरहान के जश्न से भी मचा बवाल
टी20 अंतरराष्ट्रीय में चौथा अर्धशतक पूरा होने के बाद 29 वर्षीय बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने भारत के सामने विवादित जश्न मनाया। उन्होंने हवा में बल्ले को लहराया और बंदूक का इशारा किया यानी गनफायर सेलिब्रेशन किया। फरहान के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

IND vs PAK: Haris Rauf’s Provocative ‘Plane Crash’ Gesture Sparks Outrage After India’s Dominant Win
साहिबजादा फरहान - फोटो : PTI
भारत ने लगातार दूसरी बार हराया पाकिस्तान को
जहां मैदान के बाहर यह विवाद छाया रहा, वहीं मैदान पर भारतीय टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मात दी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 172 रनों का लक्ष्य छह विकेट रहते चेज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed