फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Handshake Controversy: T20 World Cup 2026 India vs Pakistan Toss Shaking Hands Salman Agha Surya

पाकिस्तान को फिर आईना दिखाएगा भारत!: टॉस के दौरान आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे सूर्यकुमार? क्या बरकरार रहेगी नीति

Sun, 15 Feb 2026 03:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 15 Feb 2026 03:58 PM IST
सार

IND vs PAK Handshake Row: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं या नहीं। पिछले साल से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ नो हैंडशेक नीति अपनाई हुई है।

विज्ञापन
IND vs PAK Handshake Controversy: T20 World Cup 2026 India vs Pakistan Toss Shaking Hands Salman Agha Surya
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : X

विस्तार

भारत और पाकिस्तान की टीमें टी20 विश्व कप के मुकाबले के लिए तैयार हैं। तमाम ड्रामे के बाद आखिरकार दोनों टीमों के बीच मैच होने जा रहा है। यह मुकाबला रविवार को कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल एशिया कप से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक नीति अपनाई हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि आज के मैच में भारतीय खिलाड़ी इस नीति को बरकरार रखते या नहीं। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारतीय टीम इस मैच में भी नो हैंडशेक नीति पर अमल करेगी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। यहां तक कि टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाएंगे। मालूम हो कि पिछले साल एशिया कप के दौरान तीनों ही मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाए थे। 
विज्ञापन

क्यों पाकिस्तान से हाथ नहीं मिला रहे भारतीय खिलाड़ी
  • पिछले साल एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए थे और इन सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने नो हैंडशेक नीति का पालन किया था।
  • कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा से अभिवादन नहीं किया था।
  • भारत ने यह रुख पहलगाम हमले के विरोध में जताया था। पहलगाम में पिछले साल आतंकी हमला हुआ था। 
  • भारत ने पहलगाम हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर नाम से सैन्य अभियान चलाया था और पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था।
  • ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान तिलमिला गया था जिसके बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव बढ़ गया था।
  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार एशिया कप में ही भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला हुआ था जिस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईना दिखाया था। 

सूर्यकुमार ने नहीं खोले थे पत्ते
इससे पहले, सूर्यकुमार ने नो हैंडशेक नीति को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले थे। यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान के खिलाफ टीम खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी? इस पर सूर्यकुमार ने कहा था, इसके लिए आपको 24 घंटे का इंतजार करना पड़ेगा। इस मामले पर इतना ध्यान क्यों है? हम क्रिकेट खेलने आए हैं और अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। इसे लेकर हम बाद में फैसला लेंगे। 
विज्ञापन

आगा ने खेल भावना पर दिया था जोर
पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने एक बार फिर खेल भावना पर जोर दिया था। सलमान आगा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेल भावना के तहत खेला जाना चाहिए और हाथ मिलाने को लेकर फैसला मैच के दिन ही होगा। भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पहले सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, क्रिकेट को खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे वह हमेशा से खेला जाता रहा है। आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed