{"_id":"6303839e4240e326f7093c64","slug":"ind-vs-pak-fan-asks-shahid-afridi-about-virat-kohli-not-scoring-century-know-former-pakistan-captain-reaction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: फैन ने पूछा- विराट कोहली के 1000 दिन से शतक नहीं लगाने पर क्या कहेंगे? जानें शाहिद अफरीदी का जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: फैन ने पूछा- विराट कोहली के 1000 दिन से शतक नहीं लगाने पर क्या कहेंगे? जानें शाहिद अफरीदी का जवाब
Mon, 22 Aug 2022 06:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Mon, 22 Aug 2022 06:54 PM IST
सार
विराट ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लगाया था। उसके बाद से उन्होंने कई अर्धशतक लगाए, लेकिन तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विराट कोहली और शाहिद अफरीदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से बातचीत की। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हमेशा यह होता है कि उनसे भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटरों के बारे में बहुत सारे सवाल पूछे जाते हैं। एक प्रशंसक ने अफरीदी से विराट कोहली के 1000 दिनों से अधिक समय तक अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं बनाने के बारे में पूछा। इस पर अफरीदी ने मजेदार जवाब दिया।
अफरीदी वह हैं जो भारतीय क्रिकेटरों के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस सवाल पर उनकी प्रतिक्रिया अलग थी। उन्होंने उस फैन के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि बड़े खिलाड़ियों की असली ताकत तब देखी जा सकती है जब वे मुश्किल समय में हों।

विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय शतक बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में लगाया था। उसके बाद से उन्होंने कई अर्धशतक लगाए, लेकिन तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाए। कोहली के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 16 मैच खेले हैं। इस दौरान 19 पारियों में विराट ने 25.05 की औसत से 476 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं।
कोहली के आंकड़े उनकी प्रतिष्ठा से मेल नहीं खाते। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद आराम करने का फैसला किया। वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे। अब उनसे एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
कोहली के आंकड़े उनकी प्रतिष्ठा से मेल नहीं खाते। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद आराम करने का फैसला किया। वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे। अब उनसे एशिया कप में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान। रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।