{"_id":"655393ebfc6f5e1e600b6b75","slug":"ind-vs-nz-world-cup-live-streaming-telecast-when-and-how-to-watch-india-vs-new-zealand-match-online-2023-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Live Streaming: धोनी के रन आउट का बदला लेने उतरेगा भारत, जानें टीवी-फोन पर फ्री में कैसे देखें मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Live Streaming: धोनी के रन आउट का बदला लेने उतरेगा भारत, जानें टीवी-फोन पर फ्री में कैसे देखें मैच
Wed, 15 Nov 2023 01:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:51 PM IST
सार
India vs New Zealand World Cup 2023 Live Streaming, Telecast: पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम जीत हासिल कर चैंपियन बनने के और करीब पहुंचना चाहेगी। इसके साथ ही 2019 में मिली हार का बदला लेने की भी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में अब सिर्फ तीन मुकाबले होने हैं। ये तीनों नॉकआउट मैच होंगे और हर मुकाबले में किसी एक टीम का दिल टूटेगा। इसकी शुरुआत भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगी। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मेजबान भारत की कोशिश जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाने की होगी। इसके साथ ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड से 2019 में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल में इसी कीवी टीम ने भारत को 18 रन से हराया था।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक अजेय रही है। लीग स्टेज में अपने सभी नौ मैच जीतकर भारत अंक तालिका में शीर्ष पर रहा और सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, न्यूजीलैंड को शुरुआती चार मुकाबलों में जीत के बाद लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा। आखिरी मैच जीतकर यह टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। ऐसे में भारत को इस मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट में कीवी टीम के खिलाफ भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ऐसे में इस मुकाबले में कांटे की टक्कर होना तय है।
विज्ञापन
NZ vs IND Semi Final Live : सेमीफाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड, 2019 का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया
हम विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कब खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच बुधवार (15 नवंबर) को खेला जाएगा।
विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।
विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकते हैं।
विश्व कप में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।