Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ wc 2023 Shubman Gill Completed fastest 2000 runs in ODI breaks Babar azam record world cup

IND vs NZ: शुभमन गिल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड; वनडे में सबसे तेज दो हजार रन पूरे किए, अमला-बाबर से आगे निकले

Sun, 22 Oct 2023 11:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 22 Oct 2023 11:39 PM IST
सार

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान वनडे में अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा किया है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन
IND vs NZ wc 2023 Shubman Gill Completed fastest 2000 runs in ODI breaks Babar azam record world cup
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत के युवा स्टार शुभमन गिल ने विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया। दोनों टीमें धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार (22 अक्तूबर) को आमने-सामने हुईं। गिल ने मुकाबले के दौरान वनडे में अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने सबसे कम पारियों में ऐसा किया है। गिल ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


डेंगू के कारण विश्व कप के शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेलने वाले गिल ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से वापसी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें दो हजार रन पूरे करने के लिए 14 रन की आवश्यकता थी। गिल ने सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट को चौका मारकर अपने दो हजार रन पूरे कर लिए। गिल ने 38वीं वनडे पारी में दो हजार रन का आंकड़ा पार किया। हाशिम अमला ने 40 पारियों में ऐसा किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs NZ wc 2023 Shubman Gill Completed fastest 2000 runs in ODI breaks Babar azam record world cup
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी देश पारी
शुभमन गिल भारत 38
हाशिम अमला दक्षिण अफ्रीका 40
जहीर अब्बास पाकिस्तान 45
केविन पीटरसन इंग्लैंड 45
बाबर आजम पाकिस्तान 45
रसी वान डर डुसेन दक्षिण अफ्रीका 45
विज्ञापन

IND vs NZ wc 2023 Shubman Gill Completed fastest 2000 runs in ODI breaks Babar azam record world cup
शुभमन गिल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में पांचवें स्थान पर गिल
शुभमन गिल ने 24 साल 44 दिन की आयु में वनडे फॉर्मेट में अपने दो हजार रन पूरे किए। वह दो हजार रन पूरे करने वाले भारत के पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 20 साल 354 दिन की आयु में ऐसा किया था। युवराज सिंह ने 22 साल 51 दिन, विराट कोहली ने 22 साल 215 दिन और सुरेश रैना ने 23 साल 45 दिन की आयु में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed