फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ WC 2023: How Kane Williamson thumb fractured; New Zealand captain shared photo with The Great Khali

IND vs NZ: ...तो इस वजह से टूटा था केन विलियम्सन का अंगूठा? कीवी कप्तान ने द ग्रेट खली के साथ शेयर की तस्वीर

Sun, 22 Oct 2023 03:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Oct 2023 03:15 PM IST
सार

चोट से काफी समय तक बाहर रहने के बाद विलियम्सन ने बांग्लादेश के खिलाफ 13 अक्तूबर को हुए मैच में वापसी की थी। हालांकि, वापसी वाले मैच में ही वह दोबारा चोटिल हो गए।

विज्ञापन
IND vs NZ WC 2023: How Kane Williamson thumb fractured; New Zealand captain shared photo with The Great Khali
विलियम्सन और खली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व कप 2023 में अब तक न्यूजीलैंड का प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने अपने शुरुआती चारों मैच जीते। हालांकि, 14 अक्तूबर को न्यूजीलैंड को तब बड़ा झटका लगा जब नियमित कप्तान केन विलियम्सन चोटिल होकर लीग स्टेज के मैचों से बाहर हो गए। वह टीम के साथ तो हैं, लेकिन उम्मीद बेहद कम ही आगे के कोई मैच खेल पाएंगे।
विज्ञापन

चोट से काफी समय तक बाहर रहने के बाद विलियम्सन ने बांग्लादेश के खिलाफ 13 अक्तूबर को हुए मैच में वापसी की थी। हालांकि, वापसी वाले मैच में ही वह दोबारा चोटिल हो गए। मैच के दौरान उनके अंगूठे में चोट लगी थी। हालांकि, अब इस मामले पर विलियम्सन ने राज खोला है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विलियम्सन ने खली के लिए किया पोस्ट

IND vs NZ WC 2023: How Kane Williamson thumb fractured; New Zealand captain shared photo with The Great Khali
केन विलियम्सन चोटिल हुए - फोटो : BLACKCAPS/X
दरअसल, विलियम्सन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली के साथ हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में विलियम्सन ने लिखा- जब सचमुच मेरा अंगूठा टूट गया। हालांकि, सच कहूंगा कि जिस तरीके से खली ने हाथ मिलाया वह बेहद मजबूत था। खली से मिलकर खुशी हुई। 

View this post on Instagram

A post shared by Kane Williamson (@kane_s_w)

विज्ञापन

विलियम्सन को बांग्लादेश के खिलाफ लगी थी चोट

विलियम्सन को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अंगूठे में चोट लगी थी। दरअसल, बांग्लादेशी फील्डर का थ्रो सीधे जाकर रन ले रहे विलियम्सन के अंगूठे पर जा लगी थी। इसके बाद वह काफी दर्द में देखे गए थे। यह विश्व कप 2023 में उनका पहला मैच भी था। चोट से हो रहे दर्द की वजह से विलियम्सन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और पवेलियन वापस लौट गए थे। उन्होंने 107 गेंदों में 78 रन की पारी खेली थी। 

टूर्नामेंट में टीम के साथ रहेंगे विलियम्सन

मैच के बाद हुए चेकअप में पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने लिखा- एक्स रे में केन विलियम्सन के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। वह अगले महीने पूल लेग के आखिरी दौर के मैचों के लिए उपलब्ध रहने के लक्ष्य के साथ विश्व कप टीम में बने रहेंगे। विलियम्सन के कवर के तौर पर टॉम ब्लंडेल भारत पहुंचे हैं।

मार्च में आईपीएल में भी चोटिल हुए थे विलियम्सन

विलियम्सन इस साल मार्च में आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे। गुजरात टाइटंस से खेलते हुए विलियम्सन का कंधा टूट गया था। इसके बाद रिकवर करने में उन्हें आठ महीने का वक्त लग गया था। इस विश्व कप में उन्होंने वापसी की और फिर चोटिल हो गए। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से, दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन से और तीसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed