{"_id":"6709196ffce1a29b030c7d6f","slug":"ind-vs-nz-test-series-latham-wants-new-zealand-to-play-boldly-in-india-asks-players-to-be-aggressive-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Test Series: लाथम चाहते हैं भारत में निर्भीक होकर खेले न्यूजीलैंड, खिलाड़ियों से आक्रामक होने को कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ Test Series: लाथम चाहते हैं भारत में निर्भीक होकर खेले न्यूजीलैंड, खिलाड़ियों से आक्रामक होने को कहा
Fri, 11 Oct 2024 05:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:56 PM IST
सार
भारत ने जहां अपनी धरती पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती हैं वहीं न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के वर्तमान चक्र में लगातार चार सीरीज हारने के बाद यहां आ रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत में अभी तक केवल दो टेस्ट मैच जीते हैं।
विज्ञापन
टॉम लाथम
- फोटो : Twitter
विस्तार
न्यूजीलैंड के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान टॉम लाथम का मानना है कि अपनी धरती पर अजेय रहे भारत को अगर कड़ी चुनौती देनी है तो उसका एकमात्र तरीका निर्भीक होकर खेलना है। लाथम को भारत के खिलाफ 16 अक्तूबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैच की सीरीज से पहले टिम साउदी की जगह न्यूजीलैंड का टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया।
लाथम ने शुक्रवार को टीम के भारत रवाना होने से पहले कहा, 'भारत का दौरा करना हमेशा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होता है। उम्मीद है कि हम वहां कुछ हद तक स्वच्छंद और निर्भीक होकर खेलेंगे और उन पर हावी रहने की कोशिश करेंगे। अगर हम ऐसा करते हैं तो हमारे पास जीत का अच्छा मौका होगा।'

दोनों टीमों के आंकड़े
भारत ने जहां अपनी धरती पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीती हैं वहीं न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के वर्तमान चक्र में लगातार चार सीरीज हारने के बाद यहां आ रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत में अभी तक केवल दो टेस्ट मैच जीते हैं। इनमें से उसने आखिरी जीत 1988 में हासिल की थी। लाथम ने कहा, 'हमने देखा है कि भारत में अतीत में जिन टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उन्होंने आक्रामक खेल दिखाकर ऐसा किया। विशेष कर बल्लेबाजी में रक्षात्मक की जगह आक्रामक क्रिकेट खेलना महत्वपूर्ण होगा।'
उन्होंने कहा, 'हमें वहां पहुंचने के बाद तय करना होगा कि हमें किस तरह की क्रिकेट खेलनी है लेकिन हमारे खिलाड़ियों के पास चुनौती पेश करने के लिए अपनी रणनीति है और उम्मीद है कि वे उस पर अच्छी तरह से अमल करेंगे।' न्यूजीलैंड को हाल में श्रीलंका दौरे में दोनों टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज लाथम ने कहा कि इस सीरीज में उनके लिए कुछ सकारात्मक पहलू भी रहे।

साउदी को लाथम का पूरा समर्थन
उन्होंने कहा, 'श्रीलंका में हमने वास्तव में कुछ अच्छा प्रदर्शन भी किया। भले ही परिणाम हमारे पक्ष में नहीं रहा लेकिन हमने कुछ अच्छी चीजें की। बल्लेबाजी में एक पारी को छोड़कर हमने बाकी पारियों में अच्छा प्रदर्शन किया।' साउदी पिछले कुछ समय से अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन लाथम ने उनका पूरा समर्थन किया।
लाथम ने कहा, 'हमने जब पिछली बार भारत का दौरा किया था तो उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट मैच में सात विकेट लिए थे। हमें पूरा विश्वास है कि वह फॉर्म में वापसी करेंगे। वह पिछले कई वर्षों से हमारे लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और यही वजह है कि वह न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं।' भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच बेंगलुरु, दूसरा मैच पुणे और तीसरा मैच मुंबई में खेला जाएगा।