{"_id":"617e364b2f07af705d163945","slug":"ind-vs-nz-t20-world-cup-2021-shardul-thakur-may-be-included-in-team-india-playing-xi-against-new-zealand-virat-kohli-hints-before-the-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है यह खिलाड़ी, मैच से पहले विराट ने दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकता है यह खिलाड़ी, मैच से पहले विराट ने दिए संकेत
Sun, 31 Oct 2021 11:53 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:53 AM IST
सार
टी-20 विश्व कप में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है क्योंकि जीतने वाली टीम की सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद जिंदा रहेगी। दोनो ही टीमें पाकिस्तान के खिलाफ अपना मुकाबला हार चुकी हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईसीसी टी-20 विश्व कप में अपने अभियान के तहत आज भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में किन खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी उसके लेकर असमंजस है। विराट कोहली एंड कंपनी की चिंता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि बीते सप्ताह पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि जीतने वाली टीम की उम्मीदें सेमीफाइनल में जाने के लिए बनी रहेंगी।
विज्ञापन
ऑलराउंडर और गेंदबाजी संयोजन पर सवाल
भारतीय टीम में सबसे बड़ा सवाल ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी कॉम्बिनेशन के चयन को लेकर है। हार्दिक पांड्या अभी तक गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं, भले ही उन्होंने नेट्स पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। हालांकि उन्होंने संकेत दिेए हैं कि वह टूर्नामेंट में बाद के चरण में बॉलिंग कर सकते हैं। हार्दिक ने आईपीएल में भी गेंदबाजी नहीं की थी।
विज्ञापन
भुवी के चयन पर संशय
लगातार खराब प्रदर्शन के बाद गेंद से भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म पर भी सवालिया निशान लग गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में उन्हें मौका मिलेगा इस पर संशय है। भारतीय टीम में शार्दुल ठाकुर एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में पांड्या या भुवनेश्वर की जगह ले सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वह काफी महंगे साबित हुए थे और उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 54 रन दिए।
विज्ञापन
शार्दुल के लेकर विराट ने दिया बयान
भारत के कप्तान विराट कोहली से शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शार्दुल के बारे में पूछा गया। जिसके बाद कोहली ने कहा यह युवा खिलाड़ी निश्चित रूप से योजनाओं में है और जल्द ही खुद को प्लेइंग इलेवन में पा सकता है। उन्होंने आगे कहा, शार्दुल निश्चित रूप से एक ऐसे व्यक्ति हैं जो हमारी योजनाओं में हैं, वह निश्चित रूप से ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। विराट के मुताबिक, वह क्या भूमिका निभाएंगे और कहां पर फिट बैठेंगे यह कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में मैं अभी स्पष्ट रूप से बात नहीं कर सकता लेकिन हां, शार्दुल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनमें काफी संभावनाएं हैं और वह टीम के लिए अहमियत रखेंगे।