फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup 2021 Hardik Pandya ready to rock against New Zealand special class from MS Dhoni will work

IND Vs NZ T20: हार्दिक ने ली धोनी से स्पेशल क्लास, क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मचा पाएंगे धमाल?

Fri, 29 Oct 2021 08:53 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 29 Oct 2021 08:53 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया जमकर अभ्यास कर रही है। इस दौरान मेंटोर एमएस धोनी हार्दिक पांड्या को बैटिंग की क्लास देते नजर आए। हार्दिक काफी दिनों से आउट ऑफ फॉर्म हैं और वह गेंदबाजी भी नहीं कर पाए हैं। 

विज्ञापन
IND vs NZ T20 World Cup 2021 Hardik Pandya ready to rock against New Zealand special class from MS Dhoni will work
हार्दिक पांड्या को बैटिंग टिप्स देते एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेले जाने वाले मैच को लेकर टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। इस मैच में भारत का सब कुछ दांव पर लगा है। भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे यह मुकाबला हार हाल में जीतना होगा। दोनों टीमों के बीच 31 अक्तूबर को यह मैच दुबई में खेला जाएगा। भारत टी-20 विश्व कप में आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता नहीं है। इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली की टीम इंडिया को हर हाल में इतिहास रचना होगा। कीवी टीम के खिलाफ होने वाले इस मैच में हार्दिक पांड्या को जगह मिलेगी या नहीं इस पर बहस जारी है। बीते दिन अभ्यास के दौरान वह गेंदबाजी करते नजर आए और वह फिट लग रहे थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाल मचाने के लिेए मेंटोर धोनी ने उन्हें कुछ स्पेशल बैटिंग टिप्स भी दिए। 

विज्ञापन

माही ने दिए बैटिंग टिप्स

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें अभ्यास सत्र के दौरान एमएसस धोनी हार्दिक पांड्या को बैटिंग की क्लास देते हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में धोनी हार्दिक को शॉट पर फोकस करना और किस शॉट को कैसे खेलना है इसके बारे में बता रहे हैं। इस दौरान हार्दिक भी धोनी द्वारा दिए जा रहे बैटिंग टिप्स पर ध्यान दे रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और 8 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान उनका कंधा भी चोटिल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक ने की गेंदबाजी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ट्विटर हैंडल से कुछ फोटो शेयर की हैं। जिनमें हार्दिक पांड्या बैटिंग और गेंदबाजी करते दिख रहे हैं। इस साल उन्होंने सात मैच खेले जिनमें सिर्फ 107 रन बनाए। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए। इस साल कुल मिलाकर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ मौका मिलना मुश्किल

कुछ पूर्व क्रिकेटरों का मानना है अगर हार्दिक पांड्या गेंदबाजी के लिए फिट नहीं होते हैं तो उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम में जगह नहीं दी जानी चाहिए। हार्दिक काफी दिनों से गेंद और बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। वह पूरे आईपीएल में गेंदबाजी नहीं कर पाए। जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज में उन्होंने गेंदबाजी की थी लेकिन बेअसर रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed