फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Records: Rohit breaks Jayasuriya, Gill broke Dhawan's record

IND vs NZ Records: रोहित ने जयसूर्या को पीछे छोड़ा, गिल ने धवन का रिकॉर्ड तोड़ा, तीसरे वनडे में बने ये रिकॉर्ड

Tue, 24 Jan 2023 10:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 10:40 PM IST
सार

भारतीय सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट पर 212 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से श्रेष्ठ साझेदारी है।

विज्ञापन
IND vs NZ Records: Rohit breaks Jayasuriya, Gill broke Dhawan's record
रोहित शर्मा और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कप्तान रोहित शर्मा (101) शुभमन गिल (112) के शतकीय प्रहारों के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट पर 385 रन बनाए और यह मैच 90 रन से जीता। यह भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा श्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले 2009 में क्राइस्टचर्च में भारत ने चार विकेट पर 392 रन बनाए। भारतीय सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट पर 212 रन की साझेदारी की। यह साझेदारी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में भारत की ओर से श्रेष्ठ साझेदारी है। इससे पहले 2009 में वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने हैमिल्टन में नाबाद 201 रन जोड़े थे।
विज्ञापन


हिटमैन का तीन साल बाद शतक 
हिटमैन के रूप में मशहूर रोहित ने 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया जो तीन साल और 1101 दिन में उनका पहला शतक है। उन्होंने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बंगलूरू में 19 जनवरी 2020 को बनाया था।
विज्ञापन


रोहित ने की पोंटिंग की बराबरी 
रोहित ने इस शतक के साथ रिकी पोंटिंग के तीस शतकों की बराबरी की। वनडे में शतक लगाने में अब उनसे ऊपर सिर्फ विराट कोहली (46) और सचिन तेंदुलकर (49) हैं। रोहित ने अपनी पारी में छह छक्के लगाए। उनके अब वनडे में 272 छक्के हो गए हैं, उन्होंने श्रीलंका के सनत जयसूर्या (270) को पीछे छोड़ा। रोहित 27 वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 85 गेंदों की पारी में नौ चौके और छह छक्के लगाए। रोहित और गिल ने अपनी रिकॉर्ड साझेदारी के दौरान 22 चौके और दस छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ Records: Rohit breaks Jayasuriya, Gill broke Dhawan's record
शुभमन गिल - फोटो : बीसीसीआई
गिल का सबसे कम पारियों में चौथा शतक
छब्बीसवें ओवर में पहले रोहित ने शतक पूरा किया और तीन गेंद बाद तेइस साल के गिल ने 72 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया जो चार पारियों में तीसरा रहा। इससे पहले उन्होंने इसी सीरीज के हैदराबाद में खेले गए पहले वनडे में 208 रन और श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 116 रन की पारी खेली थी। उनकी यह 21वीं पारी रही और वह सबसे कम पारियों में चार शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम था, जिन्होंने 24 पारियों में चार शतक लगाए थे।  

गिल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
शुभमन गिल इस सीरीज के तीन मैचों में कुल 360 रन बनाए। इसमें एक दोहरा शतक और एक शतक शामिल है। सीरीज के पहले मैच में 208 रन बनाने वाले गिल ने दूसरे मैच में नाबाद 40 और तीसरे मैच में 112 रन बनाए। इस तरह उन्होंने सीरीज में कुल मिलाकर 360 रन बना दिए। वह तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। गिल ने इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम की बराबरी की। 

बाबर आजम ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 360 रन बनाए थे। इस सीरीज में शुभमन गिल ने विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। अब शुभमन गिल भारत के लिए तीन मैच की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने तीन मैच की एक सीरीज में 283 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed