फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz: ravindra jadeja speaks on taking five wickets haul in test talked about pitch and weather

IND vs NZ: 14वीं बार टेस्ट में पांच विकेट हॉल लेकर गदगद हुए जडेजा, बोले- उमस भरी गर्मी में गेदबाजी करना कठिन

Fri, 01 Nov 2024 08:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 01 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा ने वानखेड़े की पिच और मौसम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी में धीमी गति वाली पिच पर गेंदबाजी करना बहुत कठिन काम है।

विज्ञापन
ind vs nz: ravindra jadeja speaks on taking five wickets haul in test talked about pitch and weather
रोहित-जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

मुंबई टेस्ट के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को 235 रनों पर समेट दिया। पहली पारी में रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह भारत के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस मामले में उन्होंने जहीर खान और इशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। यह 14वां मौका था जब जडेजा ने टेस्ट में पांच विकेट हॉल हासिल किया। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने अपनी इन उपलब्धियों पर चर्चा की। 
विज्ञापन

विशेष उपलब्धि हासिल कर खुश हुए दिग्गज
जडेजा ने कहा- मुझे यह नहीं पता था। जब मैं नहीं खेल रहा होता हूं तो मैं आंकड़े देखता हूं। अच्छी बात यह है कि मैं आगे बढ़ रहा हूं और विकेट ले रहा हूं। बता दें कि, 35 वर्षीय ऑलराउंडर के अब टेस्ट में 314* विकेट हो गए हैं। वह भारत के लिए इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। दोनों दिग्गजों के नाम टेस्ट में 311-311 विकेट दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिच और गर्मी पर क्या बोले जड्डू?
पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा ने वानखेड़े की पिच और मौसम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उमस भरी गर्मी में धीमी गति वाली पिच पर गेंदबाजी करना बहुत कठिन काम है। दिग्गज ने कहा- मुझे लगा कि आपको (गति के मामले में) मिली जुली गेंदबाजी करने की आवश्यकता है। विकेट में उछाल है लेकिन गेंद ऊपर नहीं उठ रही है। जब तक आप बहुत अधिक कंधों का इस्तेमाल नहीं करते, तब तक यह मुश्किल है। यह एक विशेष प्रयास था क्योंकि इस गर्मी में गेंदबाजी करना आसान नहीं था। वॉशिंगटन सुंदर ने भी अच्छी गेंदबाजी की और सभी ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। अब हमारे बल्लेबाजों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

मैच का हाल
मुंबई टेस्ट का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं। एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। अब छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि सिराज खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को स्लिप में लाथम के हाथों कैच कराया था। वह 18 रन बना सके। भारत न्यूजीलैंड से अभी भी 149 रन पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed