फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ ODI Rohit Sharma broke Mahendra Singh Dhoni record Hitman shines by hitting two sixes against New Ze

IND vs NZ: रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो छक्के लगाकर चमके हिटमैन

Wed, 18 Jan 2023 08:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 Jan 2023 08:06 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में रोहित अच्छी शुरुआत करने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया।

विज्ञापन
IND vs NZ ODI Rohit Sharma broke Mahendra Singh Dhoni record Hitman shines by hitting two sixes against New Ze
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी 34 रन की पारी में दो छक्के लगाए। रोहित अच्छी शुरुआत करने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया।
विज्ञापन

रोहित मैच में दो छक्के लगाने के साथ ही घरेलू मैदान पर वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में धोनी को पीछे छोड़ दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने भारतीय जमीन पर वनडे मैचों में 123 छक्के लगाए थे। रोहित ने जब भारतीय पारी के तीसरे ओवर में हेनरी शिपली की गेंद पर छक्का लगाया तो वह धोनी से आगे निकल गए। उसके बाद उन्होंने एक और सिक्स जड़ा। भारतीय जमीन पर रोहित के छक्कों की संख्या अब 125 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलक्रिस्ट से आगे निकले हिटमैन
रोहित ने वनडे में रन के मामले में गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया। हिटमैन के 9630 रन हो गए। गिलक्रिस्ट ने 9619 रन बनाए थे। रोहित ने 38 गेंदों की पारी में 34 रन बनाए थे। इस दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 142 रन बनाए थे। वह जनवरी 2020 के बाद से वनडे में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। रोहित ने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी 2020 में बेंगलुरु में लगाया था। तब उन्होंने 119 रनों की पारी खेली थी।
विज्ञापन

शुभमन ने लगाया दोहरा शतक
मैच की बात करें तो रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 350 रन का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन की पारी खेली। वह वनडे में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed