IND vs NZ Highlights: भारत ने आठ विकेट से जीता मैच, न्यूजीलैंड पर हासिल की अजेय बढ़त; अभिषेक-SKY के अर्धशतक
{"_id":"69760a72c3785c448a00176e","slug":"ind-vs-nz-live-cricket-score-india-vs-new-zealand-3rd-t20i-2026-match-at-aca-barsapara-stadium-update-2026-01-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ Highlights: भारत ने आठ विकेट से जीता मैच, न्यूजीलैंड पर हासिल की अजेय बढ़त; अभिषेक-SKY के अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 25 Jan 2026 09:47 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 25 Jan 2026 09:47 PM IST
खास बातें
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:46 PM, 25-Jan-2026
भारत ने आठ विकेट से जीता मुकाबला
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 10 ओवरों के शेष रहते आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त बना ली। रविवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की नाबाद अर्धशतकीय पारियों की बदौलत महज 10 ओवर में 155 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।09:21 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: 14 गेंदों में अभिषेक शर्मा का अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। वह सूर्यकुमार यादव के साथ 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और भारत का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन
09:08 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: 53 पर भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका ईश सोढी ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बनाया। वह 13 गेंदों में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले विकेट के लिए उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ 53 रनों की साझेदारी की। अब अभिषेक का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं।08:51 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: भारत की झटके से शुरुआत
भारत की झटके से शुरुआत हुई है। मैट हेनरी ने संजू सैमसन को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड किया। अब अभिषेक शर्मा का साथ देने ईशान किशन आए हैं।08:43 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा
न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 154 रन का लक्ष्य रखा है। रविवार को गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स की 48 रनों की पारी की सहायता से 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। वहीं, हर्षित राणा ने एक सफलता अपने नाम की।08:23 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: 132 पर न्यूजीलैंड को 7वां झटका
काइल जैमीसन को बुमराह ने बोल्ड किया और न्यूजीलैंड को सातवां झटका दिया। वह सिर्फ तीन रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:16 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: मिचेल और फिलिप्स आउट
डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स भी आउट हो गए। दोनों ने क्रमश: 48 और 14 रन बनाए। अब क्रीज पर मिचेल सैंटनर और काइल जैमीसन मौजूद हैं।07:57 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: 86 पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका
न्यूजीलैंड को चौथा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब फिलिप्स का साथ देने डेरिल मिचेल आए हैं।07:42 PM, 25-Jan-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका बुमराह ने दिया। उन्होंने टिम सीफर्ट को बोल्ड किया। वह सिर्फ 12 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और मार्क चैपमैन मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर 75/3 है।07:14 PM, 25-Jan-2026