{"_id":"619f7a6de98e6b6da207d093","slug":"ind-vs-nz-kiwi-pacer-tim-southee-trolls-umpire-nitin-menon-on-light-issue-in-green-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: खराब रोशनी की वजह से रोका खेल, तो कीवी गेंदबाज की इस बात पर चश्मा उतारने को मजबूर हुए नितिन मेनन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: खराब रोशनी की वजह से रोका खेल, तो कीवी गेंदबाज की इस बात पर चश्मा उतारने को मजबूर हुए नितिन मेनन
Thu, 25 Nov 2021 05:28 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Nov 2021 05:28 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल कम रोशनी की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा। लेकिन भारत ने चार विकेट गंवाकर 258 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
नितिन मेनन और टिम साऊदी
- फोटो : social media
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। पहले दिन का खेल कम रोशनी की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा। लेकिन भारत ने चार विकेट गंवाकर 258 रन बना लिए हैं। मैच के शुरू के दो सत्र दोनों टीमों के पक्ष में रहे लेकिन आखिरी सत्र में श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
मैच के आखिरी समय में अंपायर नितिन मेनन और कीवी तेज गेंदबाज टिम साउदी के बीच एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल 84वें ओवर की शुरुआत में अंपायर नितिन मेनन साउदी से बात करते दिखे। इसमें मेनन ने कम रोशनी का हवाला देकर तेज गेंदबाजी नहीं करने की सलाह दी। इसपर साउदी ने भी मेनन के साथ मजाक किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर रोशनी कम है तो फिर उन्हें धूप वाला चश्मा क्यों लगा रखा है। इसके बाद मेनन ने भी मुस्कुराते हुए चश्मे को उतार दिया।
विज्ञापन
Tim Southee not happy with the lights & told about it to Nitin Menon, Menon removed Southee's sunglasses and himself wore it 😂#TimSouthee #nitinmenon #IndianCricket #INDvsNZTestSeries #INDvsNZ #KanpurTest #india pic.twitter.com/5xW443ozOH
— FirstSportz (@SportzFirst) November 25, 2021
विज्ञापन
दिन का आखिरी ओवर हालांकि न्यूजीलैंड के स्पिनर विल समरविले ने डाला और इसके बाद स्टंप्स की घोषणा कर दी गई।
भारत की तरफ से डेब्यूटेंट श्रेयस अय्यर 75 जबकि रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं और दोनों के बीच में पांचवें विकेट के लिए 113 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है।