फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ Former Captain Mahendra Singh dhoni visited jSCA complex ahead of 2nd T20i at ranchi

IND vs NZ: दूसरे टी-20 से पहले रांची स्टेडियम पहुंचे धोनी, कीवियों के खिलाफ स्टैंड्स से बढ़ाएंगे टीम इंडिया का हौसला

Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 18 Nov 2021 05:35 PM IST
सार

टीम इंडिया को रांची में होने वाले दुसरे टी-20 मुकाबले में अपने पूर्व कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी का साथ भी मिलेगा। धोनी मैच के दौरान स्टैंड्स ने टीम का हौसला बढ़ाते दिखेंगे।

विज्ञापन
IND vs NZ Former Captain Mahendra Singh dhoni visited jSCA complex ahead of 2nd T20i at ranchi
रांची स्टेडियम में धोनी - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ टी-20 सीरीज का आगाज किया है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया ने जयपुर में खेले गए पहले मैच में कीवियों को पांच विकेट से शिकस्त दी। अब भारत शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में दूसरा मुकाबला खेलेगा और सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा। 

विज्ञापन


टीम इंडिया को रांची में होने वाले इस मुकाबले में अपने पूर्व कप्तान और टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी का साथ भी मिलेगा। धोनी मैच के दौरान स्टैंड्स ने टीम का हौसला बढ़ाते दिखेंगे। दर्शकों को यहां धोनी के दीदार के साथ-साथ स्थानीय खिलाड़ी ईशान किशन का समर्थन करने का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी ने खुद भी दूसरे टी-20 मैच से पहले जेएससीए कॉम्प्लेक्स का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां जिम का मुआयना किया और साथ ही टेनिस कोर्ट में भी पहुंचे। धोनी के यहां पहुंचने पर झारखंड की अंदर-19 टीम के युवा खिलाड़ी भी उनसे रूबरू हुए और उनका ऑटोग्राफ लिया।   




माही के नाम से मशहूर धोनी 9 नवंबर को ही स्वदेश लौट आए थे। बतौर मेंटर उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और भारतीय टीम शुरुआती दो मुकाबले हारकर ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed