{"_id":"69ac592fbff88a8d8b056ed2","slug":"ind-vs-nz-fans-excited-for-t20-world-cup-final-airfares-to-ahmedabad-increases-2026-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: टी20 विश्व कप फाइनल के लिए प्रशंसकों में उत्साह, अहमदाबाद के हवाई किराए में छह गुना तक की वृद्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: टी20 विश्व कप फाइनल के लिए प्रशंसकों में उत्साह, अहमदाबाद के हवाई किराए में छह गुना तक की वृद्धि
Sat, 07 Mar 2026 10:28 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:28 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के टी20 विश्व कप फाइनल को देखने के लिए अहमदाबाद में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक पहुंच रहे हैं, जिससे हवाई किराए में भारी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
हवाई जहाज
- फोटो : ANI
विस्तार
टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर अहमदाबाद में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके कारण शहर की यात्रा मांग अचानक काफी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार का सैंटनर को जवाब: 'चुप कराने' वाले बयान पर भारतीय कप्तान ने कसा तंज, कहा- सब यही बोल रहे, नया कहो

Trending Videos
करीब छह गुना बढ़े हवाई यात्रा के दाम
यात्रियों की भारी भीड़ के चलते अहमदाबाद जाने वाली उड़ानों के किराए में काफी बढ़ोतरी हो गई है। आमतौर पर मुंबई से अहमदाबाद का हवाई किराया लगभग 3,000 रुपये होता है, लेकिन फिलहाल यह बढ़कर 15,000 से 17,000 रुपये तक पहुंच गया है। इसी तरह नई दिल्ली से अहमदाबाद की फ्लाइट का किराया करीब 14,000 रुपये और बंगलूरू से अहमदाबाद का किराया लगभग 13,000 रुपये तक पहुंच गया है। 'गुजरात टूरिज्म डेवलपमेंट सोसाइटी' के चेयरमैन मनीष शर्मा के अनुसार, फाइनल मुकाबले को देखने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में लोग अहमदाबाद आ रहे हैं, जिसकी वजह से फ्लाइट टिकटों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टी20 विश्व कप फाइनल मैच के लिए तैयार अहमदाबाद, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; एंटी ड्रोन प्रणाली तैनात

ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने भी किया विशेष ट्रेनों का इंतजाम
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच एसी सुपरफास्ट स्पेशल “ट्रेन ऑन डिमांड” चलाने का फैसला किया है। बांद्रा टर्मिनस से अहमदाबाद के बीच ये विशेष ट्रेनें अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए चलाई जाएंगी।
इसके अलावा उत्तर रेलवे ने भी क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से अहमदाबाद तक एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जबकि फ्लाइट टिकट महंगे हो गए हैं और सामान्य ट्रेनों में टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि 19 कोचों वाली यह विशेष ट्रेन शनिवार रात 11:45 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम और जयपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस बड़े मुकाबले को लेकर अहमदाबाद में दर्शकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है, जिसके कारण शहर में यात्रा और ठहरने की मांग भी काफी बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 'रोहित के नक्शेकदम पर चल रहा हूं', फाइनल से पहले बोले सूर्यकुमार; अक्षर की 'नाराजगी' पर भी आया बयान